दुनिया

20 हजार मुस्लिम कट्‌टरपंथियों को बाहर निकालने जा रहा है ये देश, ये है वजह-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 22, 2023, 06:44 PM IST

Muslim Fundamentalists in france: इजराइल-फिलिस्तीन जंग के बीच यूरोपीय देश फ्रांस ने अपने देश में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

यूरोपीय देश फ्रांस ने अपने देश में आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं, शरण के नाम पर फ्रांस में रह रहे 20 हजार से ज्यादा मुस्लिम कट्‌टरपंथियों को देश से निकालने के लिए लिस्ट बना ली है बताते हैं कि फ्रांस के गृह मंत्रालय ने ये कदम हाल में एक टीचर की चाकू मारकर हत्या के बाद उठाया है।

इसमें आरोपी युवक को मुस्लिम कट्‌टरवाद से प्रेरित था, फ्रांस में अब धार्मिक स्थानों को मिलने वाली फंडिंग की भी जांच होगी, गौर हो कि फ्रांस ने 2017 से 2021 के दौरान सात लाख लोगों को शरण दी थी।

इनमें से छह लाख पाकिस्तान, सीरिया, लीबिया, मोरक्को, और क्रोएशिया के थे वहीं अब सरकार ने शरण मांगने वालों की प्रति वर्ष संख्या एक लाख के औसत से घटाकर 75 हजार करने की बात कही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article