दुनिया

कश्मीर पर शहबाज का पुराना राग, बोले-दोनों देशों के बीच तनाव की यही है मुख्य वजह

भारत इस कदम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान इस दिन को ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ के रूप में मनाता रहा है। शहबाज ने कहा कि कश्मीर मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरी लोगों की इच्छा और आकांक्षाएं ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता हैं।’

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ। तस्वीर-AP

Photo : AP

Shehbaz Sharif : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर मुद्दा भारत के साथ तनाव का मुख्य कारण है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के नयी दिल्ली के फैसले की आलोचना की। भारत सरकार ने पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था।

भारत इस कदम के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पाकिस्तान इस दिन को ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ के रूप में मनाता रहा है। शहबाज ने कहा कि कश्मीर मुद्दा दोनों देशों के बीच तनाव का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीरी लोगों की इच्छा और आकांक्षाएं ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता हैं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article