दुनिया

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल नेटवर्क को उजागर करने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने की खुदकुशी, जानिए क्या था पूरा मामला

फ्लोरिडा में जन्मीं और पली-बढ़ीं गिफ्रे को बचपन में ही एक पारिवारिक परिचित से यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती आघातों ने उनकी किशोरावस्था को बहुत प्रभावित किया।

Image

वर्जीनिया गिफ्रे ने की खुदकुशी

Virginia Giuffre dies by suicide: जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण और तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में अहम भूमिका निभाने वाली वर्जीनिया गिफ्रे ने 41 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली। उनके परिवार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उनका निधन ऑस्ट्रेलिया के नीर्गैबी में हुआ। गिफ्रे ने साहस के साथ एप्सटीन और उनके प्रभावशाली सहयोगियों के खिलाफ आरोप लगाए थे। उन्होंने यौन शोषण और तस्करी से प्रभावित लोगों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई और न्याय की लड़ाई लड़ी। अंत में उन्होंने ऐसे लोगों को सजा दिलाई।

बचपन में ही पारिवारिक परिचित ने यौन शोषण किया

फ्लोरिडा में जन्मीं और पली-बढ़ीं गिफ्रे को बचपन में ही एक पारिवारिक परिचित से यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। इन शुरुआती आघातों ने उनकी किशोरावस्था को बहुत प्रभावित किया। वह बेघर भी हो गईं। इसी दौर में उनकी मुलाकात एप्सटीन की करीबी सहयोगी घिसलीन मैक्सवेल से हुई। 1999 से 2002 के बीच, यह आरोप लगाया गया है कि एप्स्टीन ने गिफ्रे को कई बड़े लोगों के पास गलत कामों के लिए भेजा था। उसने जिन लोगों के नाम लिए, उनमें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और फ्रांस के मॉडलिंग एजेंट जीन-ल्यूक ब्रनेल शामिल थे। दोनों ने इन आरोपों से इनकार किया है।

गिफ्रे ने यौन शोषण नेटवर्क किया उजागर

गिफ्रे की दी गई पूरी जानकारी और लगातार कोशिशों की वजह से ही कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ पाई और उनके प्रयासों ने 2021 में मैक्सवेल को यौन तस्करी और संबंधित अपराधों के लिए दोषी ठहराने में अहम भूमिका निभाई। मैक्सवेल अभी एप्स्टीन के लिए कम उम्र की लड़कियों को फंसाने और तैयार करने के लिए जेल में सजा काट रही है।

एप्सटीन ने जेल में की खुदकुशी

दूसरी ओर एप्सटीन, जिन पर यौन तस्करी के कई आरोप थे, 2019 में जेल में मृत पाए गए। उनकी मृत्यु को आधिकारिक तौर पर आत्महत्या करार दिया गया था। गिफ्रे के परिवार ने उन्हें यौन शोषण और तस्करी के खिलाफ एक साहसी योद्धा बताया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके अनुभवों का भावनात्मक बोझ उनके लिए सहन करना बहुत मुश्किल हो गया था। (आईएएनएस)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article