दुनिया

आसियान समिट में हुई जयशंकर-रूबियो मुलाकात, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा

यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में हुई, जो एक अधिकारी के अनुसार बहुत करीब है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है।

Image

ASEAN समिट में जयशंकर-रूबियो मुलाकात (@DrSJaishankar)

Jaishankar-Rubio Meeting: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कुआलालंपुर में आसियान समिट के इतर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ता के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। यह मुलाकात दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) शिखर सम्मेलन से इतर हुई। जयशंकर ने एक पोस्ट में कहा, आज सुबह कुआलालंपुर में @SecRubio से मिलकर खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा की सराहना की।

द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में मुलाकात

यह मुलाकात भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते की पृष्ठभूमि में हुई, जो एक अधिकारी के अनुसार बहुत करीब है। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए अब तक पांच दौर की वार्ता पूरी हो चुकी है। रविवार को जयशंकर ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और अपने थाई समकक्ष सिहासक फुआंगकेटकेओ के साथ अलग-अलग बातचीत की।

11 देशों वाला आसियान इस क्षेत्र के सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक माना जाता है, जिसमें भारत और अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित कई अन्य देश इसके संवाद साझेदार हैं। मलेशिया इस समूह के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कुआलालंपुर में वार्षिक आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित बैठकों की मेजबानी कर रहा है।

पाकिस्तान-भारत से संबंधों की तुलना

वहीं इस मुलाकात से पहले मार्को रूबियो ने पाकिस्तान के साथ हालिया दिनों में रिश्ते मजबूत करने को लेकर सफाई भी दी। मार्को रुबियो ने कहा है कि वाशिंगटन पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का एक अवसर देखता है, लेकिन यह भारत के साथ उसके ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संबंधों की कीमत पर नहीं होगा। आसियान शिखर सम्मेलन के लिए सोमवार को कुआलालंपुर में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ अपनी बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, रुबियो ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ गहरी, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दोस्ती रखता है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article