दुनिया

जंग शुरू नहीं की लेकिन खत्म करेंगे, हमारी सजा को पीढ़ियां याद करेंगी, हमास को नेतन्याहू की चेतावनी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 06:53 AM IST

Benjamin Netanyahu Warns Hamas: देश को संबोधित करते हूए नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल युद्ध के दौर से गुजर रहा है। हमने इस युद्ध को शुरू नहीं किया। यह बेहद ही क्रूर एवं वहशी तरीके से हम पर थोपा गया। चूंकि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है लेकिन हम इस इसे खत्म करेंगे।' हमास के हमलों में इजरायल में अब तक करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है।

Image

हमास के हमलों में इजरायल को भारी क्षति पहुंची है।

Photo : ANI

Israel War: आतंकवादी संगठन हमास को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने मंगलवार कहो कहा कि 'इस युद्ध को इजरायल ने शुरू नहीं किया लेकिन हम इसे खत्म करेंगे।' टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक 1973 के योम किप्पुर युद्ध के बाद यह पहली बार है जब इजरायल तीन लाख सैनिकों को सीमा की तरफ भेजा है। इजरायल गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को निशाना बनाते हुए लगातार हवाई हमले कर रहा है। लेबनान सीमा पर हिज्बुल्ला की घुसपैठ रोकने के लिए भी उसने पूरी तैयारी की है।

वहशी तरीके से युद्ध हम पर थोपा गया

देश को संबोधित करते हूए नेतन्याहू ने कहा, 'इजरायल युद्ध के दौर से गुजर रहा है। हमने इस युद्ध को शुरू नहीं किया। यह बेहद ही क्रूर एवं वहशी तरीके से हम पर थोपा गया। चूंकि इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है लेकिन हम इस इसे खत्म करेंगे।' शनिवार सुबह जल, थल और नभ के जरिए हुए हमास के अचानक हमलों में अब तक इजरायल में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 2300 लोग घायल हैं।

हमास ने ऐतिहासिक भूल की-बेंजामिन

पीएम ने कहा कि इसकी कीमत हमास को चुकानी पड़ेगी और वह इसे लंबे समय तक याद रखेगा। उन्होंने कहा, 'हमास यह समझेगा कि हम पर हमला कर उसने एक ऐतिहासिक भूल की है। हम ऐसी सजा देंगे जिसे हमास और इजरायल के अन्य दुश्मन दशकों तक नहीं भूलेंगे।' हमास के बर्बर हमलों के लिए बेंजामिन ने इसकी तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से की।

'इजरायल का हमला अभी तो शुरू हुआ है'

नेतन्याहू ने कहा कि हमास के अप्रत्याशित हमले के जवाब में गाजा पट्टी पर इजराइल का भीषण हमला ‘अभी तो शुरू’ हुआ है। नेतन्याहू ने राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में यह बात कही। इजराइल का गाजा पर हमला तीसरे दिन भी जारी रहा। नेतन्याहू ने कहा, ‘हमने हमास पर हमला करना अभी तो शुरू ही किया है। हम आने वाले दिनों में अपने दुश्मनों के साथ जो करेंगे, उसकी गूंज कई पीढ़ियों तक सुनाई देगी।’

गाजा पट्टी की घेराबंदी

संयुक्त राष्ट्र ने हमास के हमलों के बाद इजराइल की जवाबी कार्रवाई के मद्देनजर फलस्तीनी इलाकों में आम नागरिकों और मानवीय आवश्यकताओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।हमास ने इजराइल पर शनिवार को अप्रत्याशित हमला किया, जिसके जवाब में इजराइल ने गाजा पट्टी पर भीषण हमला किया है और इसकी ‘पूर्ण घेराबंदी’ कर दी है।

यूएन ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने इजराइल और गाजा में आम नागरिकों पर ध्यान केंद्रित किए जाने का आह्वान किया और हमलों में लोगों की मौत होने की घटनाओं एवं हमास द्वारा आम नागरिकों को बंधक बनाए जाने की निंदा की। उन्होंने और कई निर्दोष लोगों की जान जाने की आशंका जताई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article