दुनिया

गाजा में तबाही मचाने के बाद अब यमन में इजराइल ने किया हमला, दो बंदरगाहों को बनाया निशाना

इजराइल पर हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में कई हमले किए थे. कुछ हमले सफल भी रहे थे, कुछ को इजराइल ने नाकाम कर दिया था। इजराइल ने हाल के दिनों में यमन पर हमला करना शुरू किया है, जहां हूती विद्रोहियों का ठिकाना है।

Image

यमन के बंदरगाह पर इजराइल का हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

इजराइल अपने एक के बाद एक दुश्मनों का खात्म करने में जुटा है। आज गाजा में हमला करने के कुछ देर बाद ही इजराइल ने यमन के दो बंदरगाहों पर हमला कर दिया। इजराइल का कहना है कि ये दोनों बंदरगाह हूती विद्रोही समूह के नियंत्रण में थे, इसलिए उसने इन दो बंदरगाहों को निशाना बनाया।

किस-किस बंदरगाह को इजराइल ने बनाया निशाना

इजराइल की सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने यमन में दो बंदरगाहों पर हमला किया। इसने कहा कि ये बंदरगाह हूती विद्रोही समूह के नियंत्रण में थे। इसने दावा किया कि होदेदा और सालिफ बंदरगाहों का उपयोग हूती द्वारा हथियार ले जाने के लिए किया जाता था। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

गाजा में इजराइल ने मचाई तबाही

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया दौरे के समापन के बीच शुक्रवार को इजराइल द्वारा गाजा पर किए गए हमलों में कम से कम 93 लोगों की मौत हो गई। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। गाजा में इजराइल की नाकेबंदी का अब तीसरा महीना है। इजराइल ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है और पिछले दिन उसने 150 ठिकानों पर हमले किये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले शुक्रवार सुबह तक कई घंटों तक होते रहे और लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर एवं बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जारी हमलों में 130 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article