दुनिया

VIDEO: ईरान ने फिर दुबई को बनाया निशाना, मरीना टावर से उठा धुएं का गुबार

दुबई के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताय, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक सफल बचाव अभियान के दौरान मलबा गिरने से दुबई मरीना स्थित एक टावर पर मामूली दुर्घटना हुई। स्थिति नियंत्रण में है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।" सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दुबई में 23 मरीना आवासीय गगनचुंबी इमारत से धुआं उठता देखा गया।

Image

दुबई में 23 मरीना आवासीय गगनचुंबी इमारत पर विस्फोट।

Photo : Twitter

Israel Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध की आग में संयुक्त राष्ट्र अमीरात यानी यूएई भी झुलस रहा है। शनिवार रात दुबई मरीना इलाके में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाके के बाद आग गी लपटें दिखने लगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दुबई में 23 मरीना आवासीय गगनचुंबी इमारत से धुआं उठता देखा गया।

दुबई के अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताय, "अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक सफल बचाव अभियान के दौरान मलबा गिरने से दुबई मरीना स्थित एक टावर पर मामूली दुर्घटना हुई। स्थिति नियंत्रण में है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।"

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की हवाई रक्षा प्रणालियां ईरान से दागे गए मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही हैं, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को X पर जारी एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि देश के कई हिस्सों में सुनी गई धमाकों की आवाजें अवरोधन अभियानों के कारण थीं। बयान में आगे कहा गया है, "संयुक्त अरब अमीरात की हवाई रक्षा प्रणाली वर्तमान में ईरान से आने वाली मिसाइलों और ड्रोन हमलों के खतरों से निपट रही है।"

युद्ध के दौर से गुजर रहा है यूएई: राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद

शनिवार को अबू धाबी टीवी पर प्रसारित एक बयान में देश के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात "युद्ध के दौर से गुजर रहा है"। बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी और दुबई सहित सात अमीरात शामिल हैं।

यूएई के एक अधिकारी ने बताया कि खाड़ी देश शांति की पहल करते हैं और वो ईरान पर हो रहे हमलों को रोकना चाहते हैं। अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, "किसी भी तरह का तनाव बढ़ना चिंताजनक है। हम युद्ध को सीमित रखना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि युद्ध फैले।"

"हम चाहते हैं कि ईरानी इस बात को समझें कि वे अपने पूरे पड़ोस पर हमला करके खुद की मदद नहीं कर रहे हैं, और वे यहीं रुक जाएं और इस बात को समझ लें।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article