दुनिया

'US के साथ कई मुद्दों पर मतभेद होने के बावजूद MoU को दी मंजूरी', पीस डील पर मोजतबा का बड़ा बयान

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में यह घोषणा की।

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई।

Photo : AP

US Iran Deal : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामनेई ने अमेरिका के साथ हुई पीस डील पर बड़ा बयान दिया है। मोजतबा ने कहा है कि 'मुद्दों पर अलग-अलग राय रखने के बावजूद उन्होंने अमेरिका के साथ हुई इस डील को मंजूरी दी। अमेरिका-ईरान डील पर हस्ताक्षर होने के बाद अपने पहले बयान में, मोजतबा ने गुरुवार को ईरानी लोगों से कहा कि उन्होंने शुरुआत में 'सिद्धांत के तौर पर' इस समझौते का विरोध किया था, लेकिन राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्यों से यह आश्वासन मिलने के बाद आखिरकार अपनी मंजूरी दे दी कि देश के हितों और 'प्रतिरोध मोर्च'की रक्षा की जाएगी।

बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दी

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिकी नौसेना ने समझौते के तहत नाकेबंदी हटाते हुए ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों से 12 से अधिक जहाजों को जाने की अनुमति दे दी है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस ने व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य से अधिक तेल का परिवहन हो रहा है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार रात को उस समुद्री मार्ग से 1.25 करोड़ से अधिक बैरल तेल का परिवहन किया गया।

संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक स्तर

वेंस ने कहा कि यह फरवरी के अंत में संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक स्तर है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समझौते के शुरुआती चरण में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है। उन्होंने इजराइल में मौजूद अमेरिका के आलोचकों को चेतावनी दी कि वे उसके पास बचे 'एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला न करें’। उन्होंने इजराइली सरकार के सदस्यों पर तीखा हमला करते हुए चेतावनी दी कि 'डोनाल्ड ट्रंप इस समय पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसे राष्ट्र प्रमुख हैं जो इजराइल के प्रति सहानुभूति रखते हैं।’ वेंस ने कहा कि वह ईरान समझौते पर बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन यात्रा का समय तय नहीं है।

मंगलवार को दो तेल टैंकर ईरान से रवाना हुए

मंगलवार को दो तेल टैंकर ईरान से रवाना हुए और अमेरिकी सैन्य नाकेबंदी को पार कर गए। इस बीच, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के दक्षिणी बंदरगाहों पर नौवहन सामान्य हो गया है, लेकिन साथ ही कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब भी निगरानी में है और ईरानी सेना के नियंत्रण में है तथा इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरने के लिए अब भी समन्वय की आवश्यकता है। प्रमुख जहाज मालिकों ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को भेजना शुरू कर दिया है। समुद्री डेटा कंपनी ’लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस’ ने यह जानकारी दी। ’लॉयड्स लिस्ट’ के प्रधान संपादक रिचर्ड मीड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लगभग 110 दिनों में पहली बार प्रमुख कंपनियों के स्वामित्व वाले जहाज इस जलडमरूमध्य से गुजर रहे हैं, जबकि फरवरी से ये फंसे हुए थे।

यह जलडमरूमध्य दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके बंद होने से एक ऐतिहासिक ऊर्जा संकट पैदा हो गया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article