दुनिया

ईरान के कब्जे में अमेरिकी पायलट! US ने F-35 के निशाना बनाए जाने के दावे पर साध रखी है चुप्पी!

IRGC ने दावा किया कि F-35 फाइटर जेट के पायलट को भी पकड़ लिया है। बता दें कि ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के स्टेल्थ लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराया है।

Image

ईरानी सेना ने किया अमेरिकी पायलट को पकड़ने का दावा

ईरान में आज एक अमेरिकी फाइटर जेट को नष्ट किया गया, जिस दौरान पायलट ने इजेक्ट होकर ईरान के अंदर लैंड किया। तस्नीम एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट को संभवतः ईरानी सेना ने पकड़ लिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने ईरान के आसमान में अमेरिका के सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराने का दावा किया था।

उसके बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया है। IRGC ने दावा किया कि इस फाइटर जेट के पायलट को भी पकड़ लिया गया है। बता दें कि

ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिका के स्टेल्थ लड़ाकू विमान F-35 को मार गिराया है। कहा जा रहा है कि यह दूसरा एफ-35 है जो ईरान जंग के दौरान क्रैश हुआ है।

Islamic Republic of Iran Broadcasting ने ट्वीट कर कहा- 'दक्षिण-पश्चिमी ईरान में कई लोग अमेरिकी पायलट को पकड़ने के लिए प्राइवेट कारों में अमेरिकी फाइटर जेट के क्रैश साइट के आस-पास के इलाके में गए हैं। ईरानी सेना ने लोगों से कहा है कि वे किसी को भी पायलट के साथ बुरा बर्ताव न करने दें।'

ईरान ने इस क्रैश हुए विमान का फोटो भी शेयर किया

ईरान ने इस क्रैश हुए विमान का फोटो भी शेयर किया है। वहीं ईरान के इस दावे पर अभी अमेरिकी सेना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

F-35 को लेकर ईरान ने क्या दावे किए?

IRGC पब्लिक रिलेशन्स की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि दूसरा अमेरिकन F-35 एडवांस्ड फाइटर जेट, IRGC एयरोस्पेस फोर्स के एडवांस्ड नए एयर डिफेंस सिस्टम से सेंट्रल ईरानी एयरस्पेस में नष्ट हो गया। यह फाइटर जेट लैकेनहीथ स्क्वाड्रन का है। यह फाइटर जेट पूरी तरह से नष्ट हो गया है और क्रैश हो गया है।

ईरान ने 19 मार्च 2026 को एक एफ 35 को निशाना बनाने का दावा किया था

इससे पहले ईरान ने 19 मार्च 2026 को एक एफ 35 को निशाना बनाने का दावा किया था। ईरान ने कहा था कि एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान ईरान के ऊपर मिशन पर था, जिसे ईरानी फोर्स ने धरती से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने निशाना बनाया था। यह हमला सफल रहा और विमान को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद विमान को मजबूरन इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और पायलट सुरक्षित बताया गया। वहीं अमेरिका ने कहा कि विमान पूरी तरह नष्ट नहीं हुआ, बल्कि क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षित लैंडिंग कर गया। यह पहली घटना थी, जब किसी दुश्मन ने F-35 को न केवल हवा में पकड़ा था बल्कि निशाना भी बनाया था।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article