B-2 Vs B-21 Raider: ईरान के साथ जंग में अमेरिका पहले दिन से ही अपना बी-2 स्पिरिट (B-2 Spirit) बॉम्बर उतार रखा है। ईरान के न्यूक्लियर प्लांट से लेकर मिसाइल भंडार तक पर तबाही यही बी 2 मचा रहा है। अमेरिका के पास आज की तारीख में 19 बी 2 हैं, इनका निर्माण 1988 के बीच में 2000 किया गया था। अब अमेरिका इसकी जगह बी-21 रेडर (B-21 Raider) लाने जा रहा है, जो 2027 तक अमेरिकी वायुसेना के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बी-21 साइज और हथियारों की संख्या मामले में बी 2 से छोटा है, लेकिन यह इतने आधुनिक हथियारों से लैस होगा कि पूरी दुनिया में तबाही मचाने के इसका सिर्फ एक बॉम्बर काफी होगा। इसके आ जाने से अमेरिकी सेना और ताकतवर और आक्रमक हो जाएगा।
B-21 कैसे है ज्यादा विध्वंसक?
B-21 का साइज भले ही छोटा है, लेकिन इसमें ऐसी-ऐसा आधुनिक खूबियां हैं कि न तो दुश्मन इसे पकड़ पाएगा और न ही इसके हमले से बच पाएगा। B-21 भी स्टील्थ होगा, परमाणु और पारंपरिक हथियारों को ले जाने में सक्षम होगा। आने वाले समय के खतरनाक और आधुनिक युद्ध को ध्यान में रखकर इस विमान को बनाया गया है, ताकि अमेरिका की हवाई ताकत लंबे समय तक मजबूत बनी रहे।
बी 21 रेडर की खूबियां
B-21 रेडर के बारे में 10 रोचक तथ्य (10 Interesting Facts about B-21 Raider)
- छठी पीढ़ी का स्टील्थ विमान- B-21 दुनिया का पहला ऐसा बॉम्बर है जिसे छठी पीढ़ी (Sixth Generation
Bomber ) का विमान माना जा रहा है। इसमें नई स्टील्थ तकनीक है, जिससे यह दुश्मन के रडार से बच सकता है। - दुनिया में कहीं भी हमला करने की क्षमता- यह बॉम्बर लंबी दूरी तक उड़ान भरकर दुनिया के किसी भी हिस्से में सटीक हमला कर सकता है, चाहे वहां सुरक्षा कितनी भी मजबूत क्यों न हो।
- सामान्य और परमाणु दोनों हथियार ले जा सकता है- B-21 पारंपरिक (कन्वेंशनल) और परमाणु (न्यूक्लियर) दोनों तरह के हथियार ले जाने और इस्तेमाल करने में सक्षम है।
- पुरानी तकनीक से सस्ता और आसान रखरखाव- नई डिजाइन और तकनीक के कारण इसका रखरखाव पुराने बॉम्बर विमानों की तुलना में आसान और कम खर्चीला होगा।
- कई विमान परीक्षण चरण में- इस समय B-21 के कई विमान उड़ान परीक्षण में हैं और उनका प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर बताया जा रहा है।
- आधुनिक डिजिटल तकनीक से बनाया जा रहा है- इसे बनाने में डिजिटल और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे उत्पादन तेज और ज्यादा सटीक हो रहा है।
- सिर्फ बॉम्बर नहीं, एक पूरा युद्ध सिस्टम- B-21 केवल बम गिराने वाला विमान नहीं है, बल्कि यह डेटा, सेंसर और हथियारों को जोड़कर आधुनिक युद्ध में बड़ी भूमिका निभा सकता है।
- शुरू से ही ऑपरेशन के लिए तैयार- इस विमान के लिए पहले से ही ट्रेनिंग, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किए जा रहे हैं, ताकि यह सेवा में आते ही तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।
- हजारों लोगों की टीम काम कर रही है- इस प्रोजेक्ट पर अमेरिका में हजारों इंजीनियर और कंपनियां मिलकर काम कर रही हैं, ताकि देश की सुरक्षा मजबूत हो सके।
- ऐतिहासिक मिशन के नाम पर रखा गया नाम- इस विमान का नाम Doolittle Raid की याद में रखा गया है, जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान युद्ध की दिशा बदल दी थी।
बी-2 स्पिरिट से कितना अलग है बी 21 रेडर? (Difference Between B-2 Spirit And B-21 Raider)
बी-2 स्पिरिट बॉम्बर अमेरिका का अभी के समय में पुराना बॉम्बर है। इसकी संख्या 19 है। कुल 21 बी-2 का निर्माण हुआ था। Northrop Grumman के द्वारा बनाया गया B-2 Spirit और B-21 Raider दिखने में भले ही काफी हद तक एक जैसे लगते हों, लेकिन तकनीक और क्षमताओं के मामले में B-21, B-2 से एक पूरी पीढ़ी आगे माना जाता है। B-2 स्पिरिट 1980 के दशक की स्टील्थ तकनीक पर आधारित है और लंबे समय तक अमेरिका का सबसे आधुनिक बॉम्बर रहा, जबकि B-21 रेडर को आज के और भविष्य के खतरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। B-21 में नई स्टील्थ तकनीक, ज्यादा आधुनिक सेंसर और पूरी तरह डिजिटल सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे यह दुश्मन की उन्नत एयर डिफेंस को ज्यादा आसानी से चकमा दे सकता है। आकार के मामले में भी B-21 थोड़ा छोटा और हल्का बनाया गया है, ताकि उसे छिपाना और मेंटेन करना आसान हो। B-2 का रखरखाव काफी महंगा और जटिल माना जाता है, जबकि B-21 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उसका रखरखाव तेज और अपेक्षाकृत कम खर्चीला हो। इसके अलावा B-21 को भविष्य में नए हथियार और सॉफ्टवेयर जोड़ने के लिए ज्यादा लचीला बनाया गया है, यानी समय के साथ इसे आसानी से अपग्रेड किया जा सकेगा।
बी 2 स्पिरिट और बी 21 रेडर में अंतर
अमेरिकी बॉम्बर का इतिहास
अमेरिकी बॉम्बर विमानों का इतिहास द्वितीय विश्व युद्ध से शुरू होता है, जब Boeing B-29 Superfortress जैसे विमानों ने लंबी दूरी तक बमबारी की और पहली बार परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया। इसके बाद शीत युद्ध के दौरान अमेरिका ने ज्यादा ताकतवर और लंबी दूरी वाले बॉम्बर बनाए, जिनमें Boeing B-52 Stratofortress सबसे प्रमुख रहा और आज भी सेवा में है। समय के साथ तकनीक विकसित होती गई और तेज व आधुनिक बॉम्बर जैसे Rockwell B-1 Lancer और स्टील्थ तकनीक वाले B-2 Spirit बनाए गए। अब अमेरिका भविष्य के लिए नए और ज्यादा उन्नत स्टील्थ बॉम्बर B-21 Raider पर काम कर रहा है, जो आने वाले दशकों में उसकी मुख्य हवाई ताकत बनेगा।
