दुनिया

उधर अमेरिका के साथ न्यूयॉर्क में बातचीत कर रहे थे अब्बास अराघची, इधर ईरान में आ गया महाभियोग प्रस्ताव

Iran News: अमरीकी अधिकारियों से कथित अनधिकृत बातचीत पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची घिर गए हैं। सांसदों ने संसद में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से महाभियोग का प्रस्ताव दर्ज कराया है।

Image

अब्बास अराघची के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव (फोटो- AP)

Iran News: अमरीकी अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अनधिकृत बातचीत करने के मामले में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ईरान में ही भारी राजनीतिक संकट में घिर गए हैं। ईरानी सांसदों ने उनके खिलाफ संसद में आधिकारिक रूप से महाभियोग का प्रस्ताव दर्ज कराया है। ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के सदस्य अली खेजरियान ने गुरुवार को इस कदम की पुष्टि की।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के खिलाफ महाभियोग

उन्होंने बताया कि सांसदों ने अराघची के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव दर्ज करा दिया है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। खेजरियान के अनुसार, अराघची को अमरीकी प्रतिनिधियों के साथ किसी भी स्तर की बातचीत की आधिकारिक अनुमति नहीं थी। उन्होंने कहा, "अब्बास अराघची के पास अमरीकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का कोई अधिकार नहीं था। यह संपर्क और बातचीत इस्लामिक गणराज्य की तय नीतियों के दायरे से बाहर जाकर की गई है।"

संसद के समक्षअराघची को पेश होना होगा

यह घटनाक्रम वाशिंगटन के साथ राजनयिक संबंधों और बातचीत को लेकर ईरान के राजनीतिक गलियारों के भीतर मौजूद गहरे मतभेदों को उजागर करता है। खेजरियान ने स्पष्ट किया कि विदेश मंत्री को अपनी मौजूदा विदेश यात्रा से लौटते ही संसद के समक्ष पेश होना होगा और जवाब देना होगा कि "अमरीकी पक्ष के साथ यह बातचीत किस आधार पर हुई।"

यदि संसद महाभियोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है, तो अराघची को संसद में तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा, जहां सांसद उनके पद पर बने रहने या हटाने के लिए मतदान कर सकते हैं।

ट्रंप ने मुलाकात की पुष्टि की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। यह अप्रत्याशित बैठक ऐसे समय में हुई, जब ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में चेतावनी दी कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो वह इस इस्लामी गणराज्य को ’’तबाह’’ कर सकते हैं। ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि उनके मुख्य दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक से इतर ईरान के अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उधर अमेरिका के साथ न्यूयॉर्क में बातचीत कर रहे थे अब्बास अराघची, इधर ईरान में आ गया महाभियोग प्रस्ताव

उधर अमेरिका के साथ न्यूयॉर्क में बातचीत कर रहे थे अब्बास अराघची, इधर ईरान में आ गया महाभियोग प्रस्ताव

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल 'मक्का' की हिफाजत के लिए सऊदी भेजे गए नौमान महमूद, कौन हैं ये अधिकारी, जिसपर PAK ने किया ऐतबार?

इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल 'मक्का' की हिफाजत के लिए सऊदी भेजे गए नौमान महमूद, कौन हैं ये अधिकारी, जिसपर PAK ने किया ऐतबार?

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

UNSC की पुरानी व्यवस्था पर G-4 ने उठाए सवाल, स्थायी सीट के लिए भारत, जापान, जर्मनी-ब्राजील ने खोला मोर्चा, तत्काल सुधार की मांग

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए 'नेट लॉन्चर'

पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, इमरान खान के समर्थक हिलाएंगे शहबाज सरकार...प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए  'नेट लॉन्चर'

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान

'अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था विफल, भारत-पाक जैसे विवाद सुलझाने में असमर्थ': संयुक्त राष्ट्र संघ में मार्को रुबियो का बड़ा बयान