दुनिया

हेगसेथ पर कसा डेमोक्रेट्स का शिकंजा! सीनेटर चक शूमर ने की महाभियोग लाने की मांग, रिपब्लिकन भी पीट के खिलाफ

ईरान और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियानों का बचाव करते हुए हेगसेथ ने कहा कि वह अपने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए गए फैसलों का बचाव करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईरान पर किए गए हमलों को एक साहसिक कदम बताया, जिसका उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था।

Image

मुश्किल में अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ। तस्वीर AI

Pete Hegseth : ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी (रक्षा मंत्री) पीट हेगसेथ पर शिकंजा कसने लगा है। डेमोक्रेट के साथ रिपब्लिकन भी हेगसेथ डिफेंस सेक्रेटरी पद से हटाना चाहते हैं। डेमोक्रेट सीनेटर चक शूमर ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग लाने की मांग की है। वहीं, हेगसेथ 180 दिनों बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अमेरिकी सीनेटर शूमर ने ईरान युद्ध को लेकर उन पर गंभीर विफलता का आरोप लगाया है। शूमर ने कहा कि अमेरिकी सीनेट को हेगसेथ के खिलाफ मुकदमा चलाकर उन्हें पद से हटाना चाहिए। वहीं, रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने भी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेतृत्व के विरोध के बावजूद हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है।

मीडिया को संबोधित करेंगे हेगसेथ

ईरान और वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियानों का बचाव करते हुए हेगसेथ ने कहा कि वह अपने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिए गए फैसलों का बचाव करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ईरान पर किए गए हमलों को एक साहसिक कदम बताया, जिसका उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था। हेगसेथ ने यह भी घोषणा की कि वह मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पिछले 180 दिनों से अधिक समय में यह उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

मैसी ने महाभियोग के आठ अनुच्छेद पेश किए

हेगसेथ को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी का पूरा साथ मिलता हुआ नहीं दिख रहा है। केंटकी से रिपब्लिकन सांसद अमेरिकी प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने सोमवार को महाभियोग के आठ अनुच्छेद (आरोप) पेश किए। इसके साथ ही इन आरोपों पर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में संभावित मतदान के लिए दो दिनों की समयसीमा शुरू हो गई है। इन आरोपों में कांग्रेस की मंजूरी के बिना ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ना और सत्ता का दुरुपयोग करने जैसे मामले शामिल हैं।

'मतदान से बचने की कोशिश कर सकती है पार्टी'

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मैसी ने आशंका जताई कि रिपब्लिकन पार्टी का नेतृत्व प्रक्रियागत प्रस्ताव के जरिए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कराकर सीधे मतदान से बचने की कोशिश कर सकता है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'वे इस प्रस्ताव के वास्तविक मुद्दों पर मतदान कराने से बचने की कोशिश कर सकते हैं। इन महाभियोग के आठों आरोपों पर मतदान होना चाहिए और उन पर गंभीर चर्चा की जानी चाहिए।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article