दुनिया

जहाज पर कब्जे के बाद ईरान का भी पलटवार, अमेरिकी जहाजों पर किए ड्रोन हमले, क्या फिर शुरू हो गई जंग?

Iran US Rift: ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी ध्वज वाले टैंकर को जब्त किए जाने पर ईरान की सेना ने तेज जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है।

Image

ईरान ने बनाया अमेरिकी जहाजों को निशाना (File photo)

Photo : AP

Iran Attacked US Military Ships With Drones: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के जहाज पर अमेरिकी नेवी के हमले के बाद अब ईरान ने भी पलटवार किया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने कहा है कि अमेरिका द्वारा जहाज पर हमला करने के बाद, ईरानी सेना ने भी ड्रोन से कुछ अमेरिकी सैन्य जहाजों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी थी कि अमेरिका नेवी ने ईरानी जहाज TOUSKA पर हमला कर उसे कब्जे में लेने का दावा किया था।

ईराने खाई बदले की कसम

वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने रविवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना द्वारा ईरानी ध्वज वाले टैंकर को जब्त किए जाने पर ईरान की सेना ने तेज जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। ईरान के सरकारी प्रसारक ने बताया कि सैन्य मुख्यालय ने कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा जहाज पर हमला और उसके बाद उस पर चढ़ना युद्धविराम का उल्लंघन था और इसे समुद्री डकैती करार दिया।

अमेरिका ने जहाज पर गोलीबारी कर कब्जे में लिया

अमेरिका का कहना है कि उसने जहाज पर गोलीबारी की और उसे जब्त कर लिया क्योंकि उसने कई चेतावनियों को नजरअंदाज करते हुए नाकाबंदी रेखा पार की थी। अमेरिका ने कहा कि उसने रविवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास नौसैनिक नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहे ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज को जबरन जब्त कर लिया। पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू होने के बाद से यह इस तरह की पहली घटना है।

ट्रंप की घोषणा पर सवाल, अधर में वार्ता

इस खबर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस घोषणा पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी वार्ताकार ईरान के साथ वार्ता के एक और दौर के लिए सोमवार को पाकिस्तान जाएंगे। नाजुक युद्धविराम बुधवार तक समाप्त होने वाला है और वॉशिंगटन और तेहरान जलडमरूमध्य को लेकर गतिरोध में फंसे हुए हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर ने तोस्का नामक जहाज को रुकने की चेतावनी दी और फिर इंजन रूम में छेद करके उन्हें वहीं रोक दिया। अमेरिकी मरीन सैनिकों ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित इस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया था और वे जांच कर रहे थे कि जहाज पर क्या है!

Amit Mandal
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article