दुनिया

आज से US कंपनियों को निशाना बनाना शुरू करेगा ईरान, कहा- Microsoft, Google, Apple में मचा देंगे तबाही, कर्मचारी तुरंत भागें

US-Iran War Update: Microsoft और Apple के संयुक्त अरब अमीरात में कॉर्पोरेट कार्यालय और महत्वपूर्ण रिटेल उपस्थिति है, जो मुख्य रूप से दुबई और अबू धाबी में केंद्रित है। IRGC की धमकी में शामिल कुल 18 कंपनियां हैं।

Image

आज से US कंपनियों को निशाना बनाना शुरू करेगा ईरान, कहा- Microsoft, Google, Apple में मचा देंगे तबाही, कर्मचारी तुरंत भागें

Iran Warn US Companies: ईरान की एलीट मिलिट्री यूनिट, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि अगर 'टारगेटेड हत्याओं' में और ईरानी नेताओं को मारा गया, तो 1 अप्रैल से वे पश्चिम एशिया/खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाएंगे, ये वो कंपनियां नहीं हैं, जो मिलिट्री बेस पर काम कर रही हैं। IRGC की धमकी में शामिल 18 कंपनियों में Microsoft, Google, Apple, Intel, IBM, Tesla और Boeing हैं, जिनपर अब वह हमले की धमकी दे रहा है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, IRGC के बयान में कहा गया है, 'इन कंपनियों को 1 अप्रैल, बुधवार को तेहरान के समय अनुसार रात 8 बजे से शुरू होकर, ईरान में होने वाले हर आतंकी हमले के बदले अपनी-अपनी यूनिट्स के तबाह होने की उम्मीद रखनी चाहिए।' तेहरान के रात 8 बजे का मतलब GMT/UTC में शाम 4:30 बजे और भारत (IST) में रात 10:30 बजे होता है।

कर्मचारी तुरंत छोड़ दें कंपनी परिसर

आगे कहा गया, 'हम इन संस्थानों के कर्मचारियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी जान बचाने के लिए तुरंत अपनी काम की जगह छोड़ दें।'

IRGC की हिट लिस्ट में शामिल अमेरिकी कंपनियों में Dell Technologies, Microsoft, Hewlett Packard या HP, Cisco, Intel, Oracle, Apple, Meta Platforms (जिसके पास Facebook, WhatsApp, Instagram का मालिकाना हक है), International Business Machines या IBM, JPMorgan Chase, Tesla, General Electric और Boeing शामिल हैं।

उदाहरण के लिए, Microsoft और Apple के संयुक्त अरब अमीरात में कॉर्पोरेट कार्यालय और महत्वपूर्ण रिटेल उपस्थिति है, जो मुख्य रूप से दुबई और अबू धाबी में केंद्रित है।

युद्ध में AI तकनीक की भूमिका है: IRGC

अपने बयान में, IRGC ने इस बात पर जोर दिया कि सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियां ईरान को निशाना बनाने वाले ऑपरेशन्स की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में अहम भूमिका निभाती हैं। Google और Microsoft के अलावा, Anthropic और OpenAI जैसी कंपनियां AI के क्षेत्र में अग्रणी हैं।

AI कंपनियां मानवरहित ड्रोन्स को निर्देशित करने और लक्ष्य चुनने के काम में अमेरिका और इजराइल की सेनाओं के साथ काम कर रही हैं, या उन्होंने अतीत में ऐसा काम किया है। इससे पहले दिन में, IRGC ने अमेरिका-इजरायल के हवाई हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल के मारे जाने की पुष्टि की थी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article