दुनिया

इजरायल पर हमला करेगा ईरान, पश्चिमी देशों का ठुकराया अनुरोध; UNSC पर भी उठे कई सवाल

Israel-Iran War: पश्चिमी देशों ने ईरान से इजरायल के खिलाफ सैन्य हमले की चल रही धमकियों को रोकने के लिए कहा और ऐसा हमला होने पर गंभीर परिणाम भुगतने का संकेत दिया है। वहीं ईरान ने पश्चिमी देशों का अनुरोध ठुकरा दिया है।

Image

पश्चिमी देशों के अनुरोध को ईरान ने ठुकराया

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Iran War: ईरान ने यूरोपीय देशों द्वारा इजरायल के खिलाफ दंडात्मक कदम न उठाने के अनुरोध को ठुकरा दिया है। कुछ पश्चिमी देशों ने ईरान से इजरायल के खिलाफ सैन्य हमले की चल रही धमकियों को रोकने के लिए कहा और ऐसा हमला होने पर गंभीर परिणाम भुगतने का संकेत दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने पलटवार करते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में चल रहे संकट से निपटने के लिए पश्चिमी देशों द्वारा कोई व्यावहारिक और प्रभावी उपाय नहीं उठाए गए हैं।

इजरायल फलस्तीन के खिलाफ कर रहा नरसंहार- ईरान

12 अगस्त को फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं ने ईरान से इजरायल के खिलाफ सैन्य हमले की चल रही धमकियों को रोकने का आह्वान किया था और इस तरह के हमले होने पर क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर परिणामों पर चर्चा की थी। पश्चिमी देशों के नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिमी देशों की उदासीनता के कारण इजरायल रक्षा हीन फलस्तीन के खिलाफ नरसंहार और युद्ध अपराध सहित सभी प्रकार के अंतरराष्ट्रीय अपराध कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पर ईरान उठाये सवाल

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने गाजा पट्टी में बिगड़ती मानवीय स्थिति और दस महीने से अधिक समय तक इजरायल के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की भी आलोचना की। ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि फलस्तीन के खिलाफ इजरायल के अमानवीय अपराध और विदेशों में उसके द्वारा हत्याएं करने के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं, जिसका परिणाम इजरायल को भुगतना पड़ेगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article