दुनिया

वियतनाम में दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव में कौन-कौन था सवार? 15 लोगों ने गंवाई जान; PM मोदी बोले- भारतीय दूतावास कर रहा मदद

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को अचानक एक नाव पलट गई है। इस हादसे में भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई।

Image

दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव में कौन-कौन था सवार

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को अचानक एक नाव पलट गई है। इस हादसे में भारतीय पर्यटकों समेत 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जब नाव पलटी उस वक्त उसमें 32 भारतीय पर्यटक सवार मौजूद थे।

वियतनामी न्यूज पोर्टल 'वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल' के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई नाव में 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। यह नाव 'होन मे रूट' से 'एन थोई पोर्ट' जा रही थी, तभी अचानक 'होन मे रूट' से लगभग 400 मीटर दूर पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। नाव में सवार सभी भारतीय पर्यटकों के नाम सामने आए हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में हुए नाव हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं। हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं। हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।"

बता दें कि समुद्र में डूब रहे 21 लोगों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहत एवं बचाव अभियान संपन्न हो चुका है और वियतनामी अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। खराब मौसम, संभावित तकनीकी खामी सहित तमाम पहुलुओं से जांच हो रही है।

नाव में कौन-कौन था सवार?

क्रमांकनाव में सवार भारतीय यात्री
1बालासुब्रमणि पलानीसामी (Balasubramani Palanisamy)
2सेल्वम पिचैयाह (Selvam Pitchiah)
3सेंथिल कुमार जयवेल (Senthil Kumar Jayavel)
4शिवकुमार मुथुकुमारसामी (Sivakumar Muthukumarasamy)
5निर्मल कुमार सेथुरामन (Nirmal Kumar Sethuraman)
6मुरुगा प्रभु अरुमुगम (Muruga Prabhu Arumugam)
7रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपथम (Ruban Selva Nathan Jacob Yesupatham)
8श्रीधर धर्मराजन (Sridhar Dharmarajan)
9विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल (Vigneshvar Radhakrishnan Gopal)
10रामासुब्बु अन्नावी (Ramasubbu Annavi)
11अबुथालखा जाहिरुद्दीन (Abuthalkha Zahirudeen)
12श्रीधर सुंदरराजन (Sridhar Sundarrajan)
13वामशीधर सेल्लूर रामराज (Vamsheedar Cellur Ramraj)
14सेनजादैवेल कुप्पुसामी (Senjadaivel Kuppusamy)
15नागलामडुगु सोहन (Nagalamadugu Sohan)
16नल्लापेटा आदिशेषैया रवितेजा (Nallapeta Adiseshaiah Raviteja)
17शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीद (Shaik Abdullah Abdul Majeed)
18राजीव कलैवानन (Rajeev Kalaivanan)
19बालाजी नटशन (Balaji Natesan)
20विनया कुमार चिथापुरम भास्करा (Vinaya Kumar Chithapuram Bhaskara)
21रविशंकर सुगुमरन (Ravisankar Sugumaran)
22विपुल उत्तम चंद (Vipul Uttam Chand)
23संतोष कुमार शांतिलाल जैन (Santosh Kumar Shantilaljain)
24बाबू कुप्पुस्वामी (Babu Kuppuswamy)
25अलागुराजन शिवासामी (Alagurajan Sivasamy)
26वसंथा कुमार आनंदन (Vasantha Kumar Anandhan)
27श्रीधर मुदियम (Sreedhar Mudiam)
28जया लक्ष्मी गेल्ली (Jaya Lakshmi Gelli)
29किशोर गेल्ली (Kishore Gelli)
30एविकोट चेरियन थॉमस (Avicot Cheriyan Thomas Thomas)
31लोवेनी थॉमस (Loveni Thomas)
32रमेश कुमार पचियप्पन (Ramesh Kumar Pachiyappan)

नाव हादसे में किन लोगों की हुई मौत?

क्रमांकमृतकराज्य
1सेंथिल कुमार जयवेलतमिलनाडु
2मुरुगा प्रभु अरुमुगमतमिलनाडु
3श्रीधर सुंदरराजनतमिलनाडु
4शेख अब्दुल्ला अब्दुल मजीदतमिलनाडु
5बालाजी नटेशनतमिलनाडु
6विनया कुमार चिथापुरम भास्करातमिलनाडु
7रविशंकर सुगुमरनतमिलनाडु
8संतोष कुमार शांतिलाल जैनतमिलनाडु
9बाबू कुप्पुस्वामीतमिलनाडु
10अलागुराजन शिवासामीतमिलनाडु
11नल्लापेटा आदिशेषैया रवितेजाआंध्र प्रदेश
12श्रीधर मुदियमआंध्र प्रदेश
13जया लक्ष्मी गेल्लीआंध्र प्रदेश
14एविकोट चेरियन थॉमसकेरल
15लोवेनी थॉमसकेरल

भारतीय दूतावास ने भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर दुख जताया। भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कुछ घंटे पहले पलटी हुई नाव में 32 भारतीय यात्री सवार थे। हम हताहतों के बारे में और जानकारी पता लगा रहे हैं। जल्द ही अपडेट देंगे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article