यरुशलम पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि अगर हमें जल्द ही खामेनेई की शहादत की खबर मिले तो हमें हैरानी नहीं होगी। सनद रहे कि खामेनेई ने 28 फरवरी, 2026 को पिता अयातुल्ला अली खामेनेई के अमेरिकी हमलों में मारे जाने के तत्काल बाद सुप्रीम लीडर का पद संभाला था।
सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद से मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आए और न ही उनके वीडियो दिखाई दिए। उन्होंने महज लिखित बयानों के जरिए ही संदेश जारी किया है।
अमेरिकी हमलों में घायल हुए खामेनेई?
रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि शुरुआती हमलों में वह घायल हो गए थे और उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद, उनकी सुरक्षा को लेकर उन्हें सार्वजनिक तौर पर सामने आने से रोका गया और वरिष्ठ अधिकारियों तक संदेश पहुंचाने के लिए मध्यस्थों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया।
राष्ट्रपति ने भी सीधे संपर्क को बताया था मुश्किल
ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने एक सरकारी टीवी इंटरव्यू में कथित तौर पर स्वीकार किया था कि मौजूदा परिस्थितियों में मोजतबा खामेनेई से सीधे संपर्क कर पाना बेहद मुश्किल है। पेजेश्कियन के इस बयान के बाद मोजतबा खामेनेई की मौजूदा स्थिति को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ट्रंप टैरिफ' के बाद 'ड्रैगन' का करारा जवाब, 6 अमेरिकी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध; ड्रोन निर्यात पर भी सख्ती
क्या ईरान में नहीं हैं मोजतबा खामेनेई?
इससे पहले, जुलाई में सऊदी मीडिया आउटलेट अल-हदथ ने एक इजरायली सुरक्षा सूत्र के हवाले से दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई ईरान में नहीं हैं। वहीं, समय-समय पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दावा करते रहते हैं कि ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को खत्म किया जा चुका है। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में मोजतबा खामेनेई को लेकर कहा था कि उनकी 90 फीसदी हालत खराब है।
ईरान ने दावों का किया खंडन
हालांकि, मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर सामने आ रही कई रिपोर्ट्स को ईरानी अधिकारियों ने सिरे से नकार दिया था और कहा था कि उनकी चोटें सतही थीं।
