दुनिया

US-ईरान के बीच होने वाला है समझौता? अराघची के पोस्ट को ट्रंप ने किया रीपोस्ट, बोले- सही समय आने पर शेयर करेंगे डीटेल

Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता निर्णायक मोड़ में पहुंच चुका है। इस बीच, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची के पोस्ट को रिपोस्ट किया है। जिसके बाद इस विषय पर चौतरफा चर्चा हो रही है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (फोटो साभार: AI)

Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच डील होगी भी या नहीं? इसको लेकर अभी भी औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स जरूर सामने आ रही हैं कि स्विट्जरलैंड के जेनेवा में एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर दस्तखत हो सकते हैं।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित 'इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU)' को अंतिम रूप दिए जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता अब तक के सबसे करीब है, लेकिन इसके आधिकारिक रूप से पूरा होने तक मीडिया और विश्लेषकों को इसकी शर्तों को लेकर अटकलें लगाने से बचना चाहिए।

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग कभी भी अपने अंतिम रूप के इतने करीब नहीं रहा। इसके औपचारिक रूप से पूरा होने तक मीडिया को इसकी चीजों को लेकर अनुमान लगाने से बचना चाहिए।"

ट्रंप ने अराघची के पोस्ट को किया रीपोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी विदेश मंत्री अराघची के पोस्ट को रीपोस्ट किया। ट्रंप द्वारा इस पोस्ट को शेयर किए जाने को दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत में सकारात्मक प्रगति के तौर पर देखा जा रहा है।

अराघची ने कहा कि समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद उसकी सभी जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी। उन्होंने कहा, "हमारी जिम्मेदार और पारदर्शी नीति के तहत उचित समय पर समझौते की पूरी जानकारी लोगों के साथ साझा की जाएगी।"

विशेषज्ञों का मानना है कि अराघची का यह बयान इस ओर संकेत करता है कि वार्ता निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। बावजूद इसके, तेहरान ने स्पष्ट किया कि समझौते को औपचारिक मंजूरी मिलने तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article