दुनिया

भारत-पाक तनाव कम करने के लिए मुस्लिम देश सक्रिय, ईरान ने की दोनों देशों से बात, सऊदी अरब ने भी जताई चिंता

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, भारत और पाकिस्तान ईरान के पड़ोसी हैं, जिनके बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं।

Image

भारत-पाक के बीच तनाव

Photo : PTI

Iran Reaches Out To India-Pakistan: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने शुक्रवार को दोनों देशों से तनाव कम करने का आग्रह किया। सऊदी अरब ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता को लेकर चिंता जताई उसके विदेश मंत्री ने अपने भारतीय और पाकिस्तानी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत की।

ईरान के विदेश मंत्री ने दिया संबंधों का हवाला

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, भारत और पाकिस्तान ईरान के पड़ोसी हैं, जिनके बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। अन्य पड़ोसियों की तरह, हम उन्हें अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। अराघची ने कहा कि तेहरान इस कठिन समय में दोनों के बीच बेहतर समझ के लिए इस्लामाबाद और नई दिल्ली में अपने कार्यालयों का उपयोग करने के लिए तैयार है।

सऊदी विदेश मंत्री ने भी की बात

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशहाक डार से बात की। जयशंकर ने एक्स पर कहा, सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई। पहलगाम आतंकवादी हमले और इसके सीमा पार संबंधों पर चर्चा हुई।

पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि डार को अल सऊद का फोन आया था। प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री ने फैसल को भारत द्वारा घोषित एकतरफा कदमों के मद्देनजर पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article