IRAN-US News: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 अप्रैल को खत्म हो रहे सीजफायर को बढ़ा दिया है। इस बीच ईरान में IRGC यानी ईरान के सैन्य बल की मोर्चा संभाले हुए हैं। लेकिन ईरान में IRGC के ऊपर एक बड़े साहब हैं, जिन्होंने अमेरिका का खतरनाक चेतावनी जारी कर दी है। खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ईरान के सशस्त्र बलों के हाथ ट्रिगर पर हैं, और यदि अमेरिका या इजरायल कोई भी आक्रामकता दिखाते हैं, तो वे पहले से तय लक्ष्यों पर तत्काल हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
हम खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर (KCHQ) की बात कर रहे हैं, जो ईरान के सशस्त्र बलों का सर्वोच्च परिचालन मुख्यालय है। IRGC भी इसके ही अंतर्गत आता है। KACHQ ईरान का एक शीर्ष-स्तरीय सैन्य कमान केंद्र है, जिसे संयुक्त अभियानों का निर्देशन करने तथा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और नियमित सेना को नियंत्रित करने का दायित्व सौंपा गया है।
'हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं...'
खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने बुधवार तड़के एक बयान में कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति और उस देश की आक्रामक तथा आतंकवादी सेना के कमांडरों की बार-बार दी जा रही धमकियों को देखते हुए, हम चेतावनी देते हैं: हमारे हाथ ट्रिगर पर हैं।' उन्होंने जोर देकर कहा, 'हमारी सक्षम और शक्तिशाली सेनाएं लंबे समय से 100% तत्परता के साथ, ट्रिगर पर हाथ रखे हुए तैयार हैं; ताकि इस्लामिक ईरान के खिलाफ किसी भी आक्रामकता या कार्रवाई की स्थिति में, वे तुरंत और जोरदार तरीके से पहले से तय लक्ष्यों पर हमला करें और आक्रामक अमेरिका तथा बच्चों की हत्या करने वाले जायोनी शासन को पहले से भी ज्यादा कड़ा सबक सिखाएं।'
बुधवार को इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने हाल के दिनों में बार-बार यह दावा किया था कि वह ईरान के साथ संघर्ष-विराम को आगे नहीं बढ़ाएंगे। अब उन्होंने अनिश्चित काल के लिए संघर्ष-विराम को बढ़ाने की घोषणा कर दी है।
