दुनिया

Hormuz Crisis: 'पहले गोलीबारी, फिर जब्ती...', 2 जहाजों ने होर्मुज से निकलने की नहीं ली अनुमति तो भड़का तेहरान

Hormuz Crisis Deepen: ईरान ने बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले दो जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। ईरान ने इन जहाजों पर समुद्री नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाए।

Image

ईरान ने दो जहाजों पर किया कब्जा (फोटो साभार: AI)

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। एक तरफ अमेरिका अनिश्चितकाल के लिए युद्धविराम को बढ़ाने की बात कर रहा, लेकिन ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी से भी पीछे नहीं हट रहा। वहीं, ईरान होर्मुज पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। आए दिन इस अहम समुद्री जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर गोलीबारी हो रही है। हाल ही में तो ईरान ने दो जहाजों पर पहले गोलीबारी की और बाद में उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) ने ईरानी मीडिया के हवाले से बताया कि, ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने बुधवार को दो जहाजों पर हमला किया। इसके बाद इन जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें ईरान ले जाया जा रहा है।

कौन-कौन से जहाजों को कब्जे में लिया

आईआरजीसी ने जिन जहाजों को अपने कब्जे में लिया है, उनकी पहचान एमएससी फ्रांन्सेस्का और एपामिनोड्स के रूप में की गई है। आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि इन जहाजों ने उनके समुद्री क्षेत्र का उल्लंघन किया और तेहरान से अनुमति लिए बगैर इस अहम जलमार्ग से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, इन जहाजों के मालिकों की टिप्पणी सामने नहीं आई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाएगा। युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला था।

IRGC ने लगाए गंभीर आरोप

आईआरजीसी ने अपने बयान में कहा कि जहाज तेहरान की इजाजत के बिना होर्मुज से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान, बयान में कहा गया कि होर्मुज पर निगरानी और नियंत्रण के तहत आईआरजीसी नौसेना ने आज सुबह दो उल्लंघन करने वाले जहाजों की पहचान की। IRGC ने उन पर बार-बार नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया, जिसमें नेविगेशनल सहायता प्रणालियों के साथ छेड़छाड़ करना और समुद्री सुरक्षा को खतरे में डालना शामिल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article