दुनिया

Strait of Hormuz में ईरान का बड़ा एक्शन! दो जहाजों पर किया कब्जा; जानिए आखिर क्या है वजह

Strait Of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच आईआरजीसी (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मालवाहक जहाज, MSC Epaminondas और MSC Francesca को जब्त कर लिया। इन जहाजों को कथित समुद्री नियमों के उल्लंघन, परमिट की कमी और AIS सिस्टम में छेड़छाड़ के आरोप में रोका गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। आईआरजीसी की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में उनका ही कब्जा है।

Image

नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों पर कब्जा किया। AI IMAGE

Strait Of Hormuz: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उनकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश कर रहे दो जहाजों को रोका और उन्हें इस्लामिक गणराज्य के क्षेत्रीय जल में ले जाने का आदेश दिया। ईरान ने 'MSC Epaminondas' और 'MSC Francesca' नामक दो मालवाहक जहाजों को जब्त कर लिया है।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, IRGC नौसेना ने दो जहाजों को जब्त कर लिया है और उन्हें ईरान के तट पर ले गई है। साथ ही यह भी कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवस्था और सुरक्षा में किसी भी तरह की बाधा उसकी रेड लाइन (अति-संवेदनशील सीमा) है।

इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। आईआरजीसी की तरफ से लगातार दावा किया जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में उनका ही कब्जा है। अब ईरानी नौसेना ने दावा किया कि उन्होंने इस जलमार्ग में दो जहाजों पर हमला करके उन्हें होर्मुज पार करने से रोक दिया।

क्यों किया गया जब्त?

ईरान के आधिकारिक मीडिया के अनुसार, इन जहाजों पर समुद्री नियमों के उल्लंघन, आवश्यक परमिट न होने और नेविगेशन सिस्टम (AIS) के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। IRGC का कहना है कि जलडमरूमध्य में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना उनकी 'रेड लाइन' है।

जब्ती से पहले, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने रिपोर्ट दी थी कि जहाजों पर गोलीबारी की गई थी। 'MSC Epaminondas' के ब्रिज को इस हमले में भारी नुकसान पहुँचने की खबर है, हालांकि चालक दल के सभी 21 सदस्य (यूक्रेनी और फिलिपिनो) सुरक्षित बताए गए हैं।

होर्मुज में जहाजों को निशाना बना रहा ईरान

इससे पहले United Kingdom Maritime Trade Operations ने भी जानकारी दी थी कि होर्मुज में दो जहाजों पर फायरिंग हुई, हालांकि उसने जहाजों के नाम नहीं बताए थे. इनमें से एक जहाज के कंट्रोल रूम को भारी नुकसान पहुंचा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article