दुनिया

अमेरिका का बदला इजराइल से ले रहा ईरान, 40 से अधिक मिसाइलों को किया लॉन्च, तेल अवीव में धमाका

अमेरिका ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला बोला था। जिसके बाद अब ईरान ने इजराइल को निशाने पर ले लिया और लगातार मिसाइलें दाग रहा है।

Image

ईरानी मिसाइल के हमले में तबाह इजराइली इमारत

Photo : AP

अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमला किए जाने के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने रविवार को इजराइल की ओर 40 से अधिक मिसाइल दागीं, जिसमें 23 लोग घायल हो गए और तीन शहरों में अपार्टमेंट वाली इमारतें तथा कई घर नष्ट हो गए। तेल अवीव में एक जगह विस्फोट में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत नष्ट हो गई और सैकड़ों मीटर के दायरे में कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा जिनमें एक नर्सिंग होम भी शामिल है।

इलाके के सभी अपार्टमेंट नष्ट

घटनास्थल पर सहायता करने वाले डिप्टी मेयर हैम गोरेन ने कहा कि यह ‘‘चमत्कारिक’’ रहा कि इस हमले में अधिक लोगों को चोट नहीं आई।विस्फोट स्थल के पास एक ऊंची इमारत की सातवीं मंजिल पर रहने वाले ओफर बर्जर ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है जैसे कोई तूफ़ान मेरे अपार्टमेंट से होकर गुजरा हो। इस क्षेत्र के सभी अपार्टमेंट नष्ट हो गए हैं।’’

लोगों को बचाने में जुटे स्वयंसेवक

क्षतिग्रस्त इमारतों के बाहर निवासी अपने पालतू जानवरों और सूटकेस के साथ बैठे थे। ‘वन हार्ट’ नामक संगठन के दर्जनों स्वयंसेवक निवासियों को सामान बचाने में लोगों की मदद करते देखा गया।

कई इमारतें तबाह

इजराइली सेना के अनुसार, युद्ध की शुरुआत से अब तक हमलों के कारण 9,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं। मिसाइलों ने 240 आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचाया है, जिनमें 2,000 से ज्यादा व्यक्तिगत अपार्टमेंट शामिल हैं।

एपी की रिपोर्ट

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article