टीवी मसाला

Akanksha Chamola संग गौरव खन्ना ने की बदसलूकी? एक्ट्रेस ने बताया सच, बोलीं- उससे शादी की सलाह नहीं लूंगी...

Akanksha Chamola On Married Life With Gaurav Khanna: 'लॉकअप 2' में राम कपूर ने आकांक्षा चमोला से सवाल किया कि क्या गौरव ने कभी शादी में उनके साथ बसलूकी की। इसपर आकांक्षा ने सच बताया।

Image

गौरव खन्ना संग शादी पर आकांक्षा चमोला का खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Akanksha Chamola On Married Life With Gaurav Khanna: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के लिए तो चर्चा में बने ही हुए हैं। वहीं साथ ही वे लगातार अपने सच के कारण भी खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई न कोई ऐसा खुलासा करते हैं जो दर्शकों को भी हैरान कर देता है। 'लॉकअप 2' में रहकर आकांक्षा चमोला भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही अलग होने वाले हैं। वहीं बीते दिन शो में राम कपूर (Ram Kapoor) ने उनसे सवाल किया कि क्या कभी गौरव खन्ना ने उनसे शादी में बदसलूकी की? इसपर आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने सच बताया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: गौतमी संग यूं शुरू हुई Ram Kapoor की प्रेम कहानी, एक्ट्रेस के तलाक पर बोले- वो शादी में खुश नहीं थी...

गौरव खन्ना संग शादी पर आकांक्षा चमोला का खुलासा

राम कपूर (Ram Kapoor), आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) से गौतमी कपूर के बारे में बात करर रहे थे। लेकिन तभी उन्होंने आकांक्षा चमोला से सवाल किया, "गौरव खन्ना एक अच्छा इंसान है। वो अच्छा इंसान है ना? क्या उसने कभी तुम्हारे साथ बदसलूकी की?" इसपर आकांक्षा ने अपनी गर्दन हिलाते हुए मना किया। राम कपूर ने आकांक्षा के रिएक्शन पर आगे कहा, "ये ही स्थिति गौतमी की भी थी। उसका पहला पति अच्छा इंसान था। उसने कभी गौतमी के साथ गलत नहीं किया। ये भी तुम्हें आगे मदद करेगा। अगर तुम्हें दूसरी शादी के लिए सलाह चाहिए तो गौरव बेस्ट है?" इसपर आकांक्षा चमोला ने साफ किया, "ये समाज से जुड़ा नहीं है। मैं गौरव से कभी भी सलाह नहीं लूंगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'तुम्हें मेरी जरूरत नहीं', Akanksha Chamola पर भड़के गौरव खन्ना, तलाक के ऐलान पर कही बड़ी बात

Gaurav Khanna संग शादी पर Akanksha Chamola का खुलासा

Gaurav Khanna संग शादी पर Akanksha Chamola का खुलासा

लेकिन 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में राम कपूर और आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। राम कपूर ने आकांक्षा से आगे कहा, "लेकिन मैं तुम्हें एक बात कहना चाहता हूं इस देश के बारे में। कुछ समाज में, लोग तुम्हें किराए पर घर नहीं देंगे, क्योंकि तुम सिंगल, तलाकशुदा और एक महिला हो। तुम गलत इंसान के साथ खुश नहीं रह सकती। तुम्हें उस इंसान की जरूरत पड़ेगी जो ये कर सके। तुम्हारी जैसी लड़की को हैंडल करना आसान नहीं है। ये चुनौतीपूर्ण है। गौतमी ने हर रोज मुझे चैलेंज किया है। लेकिन ये मेरे लिए अच्छा था, क्योंकि मैं करना चाहता था। इस तरह के इंसान की तुम्हें जरूरत होगी। ये आसान नहीं होने वाला भारत में।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article