दुनिया

बांग्लादेश में आज हो जाएगा अंतरिम सरकार का गठन, प्रदर्शनकारी नेताओं ने जताई उम्मीद; जानिए कब होंगे चुनाव?

बांग्लादेश में बुधवार को अंतरिम सरकार का गठन हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने छात्रों की एक प्रमुख मांग को पूरा करते हुए मंगलवार देर रात नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद चुनाव कराएं जाने की उम्मीद है।

Image

बांग्लादेश में आज हो जाएगा अंतरिम सरकार का गठन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bangladesh: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच आज नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के सदस्यों के नाम पर को मुहर लग जाएगी। बांग्लादेश के प्रदर्शनकारी नेताओं ने उम्मीद जताई है। बता दें, प्रधानमंत्री शेख हसीना के पद छोड़कर भारत भाग जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने छात्रों की एक प्रमुख मांग को पूरा करते हुए मंगलवार देर रात मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रमुख नियुक्त किया। उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट से उबरने के लिए शेष सदस्यों के नाम पर भी जल्द ही मुहर लगनी चाहिए।

हिंसा में 300 लोगों के मारे जाने की खबर

बांग्लादेश के सेना प्रमुख द्वारा शेख हसीना के इस्तीफे की घोषणा के बाद खाली हुए पद के लिए अब अंतरिम सरकार बनेगी। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद पूरे देश में कई हफ्तों तक हिंसा हुई, जिसमें लगभग 300 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए। शेख हसीना के इस्तीफे से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके भाग जाने के बाद भीड़ उनके आधिकारिक आवास पर बिना किसी विरोध के पहुंच गई।

अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने के तुरंत बाद चुनाव कराने की उम्मीद है, जबकि मोहम्मद यूनुस के प्रवक्ता ने कहा कि पेरिस में चिकित्सा प्रक्रिया के बाद वह गुरुवार को ढाका पहुंचेंगे। छात्र आंदोलन के मुख्य नेताओं में से एक नाहिद इस्लाम ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार देर शाम से शुरू होने वाले 24 घंटों में अंतरिम सरकार के सदस्यों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस्लाम ने कहा कि सरकार के लिए छात्रों की सिफारिशों में नागरिक समाज के सदस्य और छात्र प्रतिनिधि भी शामिल हैं। शहाबुद्दीन ने यह भी सिफारिश की है कि पाकिस्तान से बांग्लादेश के 1971 के स्वतंत्रता संग्राम के एक अनुभवी को अंतरिम सरकार में नामित किया जाना चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article