दुनिया

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर आया 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी को लेकर अपडेट

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर बुधवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है और भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान या चोट की तत्काल कोई खबर नहीं है। इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से एक्टिव प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, इसलिए इस देश में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

Image

इंडोनेशिया के सुलावेसी तट पर आया 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप (PTI)

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में पावरफुल भूकंप आया है। भूकंप पर जानकारी देने वाली देश की एजेंसी (BMKG) ने बताया कि बुधवार, 5 नवंबर को सुलावेसी द्वीप के तट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, बताया गया कि सुनामी की कोई आशंका नहीं है। यह हाल ही में देश में आया दूसरा बड़ा भूकंप है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई संभावना नहीं है। भूकंप द्वीप के उत्तरी तट पर दर्ज किया गया, लेकिन किसी प्रकार के नुकसान या चोट की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

पिछले हफ्ते ही इंडोनेशिया के मालुकु द्वीप समूह के पास बांदा सागर में लगभग 137 किलोमीटर की गहराई पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उस समय भी इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी के किसी खतरे की पुष्टि नहीं की थी।

रिंग ऑफ फायर

इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से एक्टिव प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है, इसलिए इस देश में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यह देश कई प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों के संगम पर स्थित है, जो इसे दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक बनाता है।

क्षेत्र में लगातार आते भूकंप

जनवरी 2021 में सुलावेसी क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए और हजारों बेघर हो गए।

2018 में एक और बड़ा भूकंप आया, जब सुलावेसी के पालु में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2,200 से ज्यादा लोग मारे गए।

AFP के मुताबिक 2004 में आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे देश में विनाशकारी सुनामी आई, जहां इंडोनेशिया में 1,70,000 से ज्यादा लोग मारे गए।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article