दुनिया

भारत के डिजिटल कदम यूरोप तक पहुंचे, पेरिस के मशहूर गैलरीज लाफायेट में UPI भुगतान शुरू

भारत ने प्रतिष्ठित एफिल टावर में एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानि यूपीआई की सफल शुरुआत के बाद पेरिस के ऐतिहासिक डिपार्टमेंटल स्टोर गैलरीज लाफायेट में भी इसे शुरू किया है।

Image

पेरिस में यूपीआई की शुरुआत

Photo : ANI

India's UPI in Paris: भारत के डिजिटल कदम देश से बाहर यूरोप में भी पड़ रहे हैं। भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने पेरिस के केंद्र तक अपना विस्तार किया है। हौसमैन बुलेवार्ड पर गैलरीज लाफायेट का प्रमुख स्टोर अब यूपीआई भुगतान स्वीकार कर रहा है। यह ऐतिहासिक कदम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के यूपीआई को वैश्वीकरण करने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम आगे है, जो 2016 में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा विकसित एक भारतीय त्वरित भुगतान प्रणाली है।

गैलरीज लाफायेट में यूपीआई की शुरुआत

भारत ने प्रतिष्ठित एफिल टावर में एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानि यूपीआई की सफल शुरुआत के बाद पेरिस के ऐतिहासिक डिपार्टमेंटल स्टोर गैलरीज लाफायेट में भी इसे शुरू किया है। यह महत्वपूर्ण कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूपीआई का वैश्वीकरण करने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में है। यूपीआई 2016 में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित एक भारतीय त्वरित भुगतान प्रणाली है।

तीन जुलाई से शुरुआत

फ्रांस में भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा, यूपीआई पेरिस के हॉसमैन में विश्व प्रसिद्ध गैलरीज लाफायेट के प्रमुख स्टोर पर तीन जुलाई, 2024 को शुरू हो गया। प्रतिष्ठित एफिल टावर पर सफल शुरुआत के बाद यह पेरिस में यूपीआई की स्वीकार्यता का विस्तार करता है। बयान के अनुसार, फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ ने गैलरीज लाफायेट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी निकोलस हाउज और लाइरा ग्रुप के चेयरमैन एलेन लैकोर की उपस्थिति में स्टोर पर उपयोग द्वारा यूपीआई की शुरुआत की।

पूरे फ्रांस में विस्तार की योजना

अशरफ ने एक्स पर लिखा, पेरिस में विश्व प्रसिद्ध लाफायेट में यूपीआई शुरू करके बहुत खुशी हुई। जनवरी, 2024 में एफिल टावर में शुरुआत के बाद, पूरे फ्रांस में यूपीआई का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में सिंगापुर में यूपीआई के साथ जो यात्रा शुरू की थी, उसे एक और कदम आगे बढ़ाया है। बता दें कि फरवरी में भारत ने यहां एफिल टावर पर औपचारिक रूप से यूपीआई की शुरुआत की थी और इसे प्रधानमंत्री मोदी के यूपीआई को वैश्विक बनाने के दृष्टिकोण का हिस्सा बताया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article