दुनिया

India के विवेक बन गए USA के 'लाल', बाइडेन ने दे दिया यह बड़ा पुरस्कार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 11:46 AM IST

लाल जनरल अटॉमिक्स में काम करने से पहले NASA, Raytheon, Boeing और Lockheed Martin जैसी नामी कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह इसके अलावा पेंटागन में नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) साइंस और टेक्नोलॉजी (एसटीओ) में यूएस टेक्निकल टीम मेंबर के तौर पर भी सेवाएं देते हैं। यही नहीं, अंबानी की रिलायंस कंपनी को भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अन्य। तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (@POTUS)

Photo : Twitter

भारतीय (Indian) मूल के विवेक लाल (Vivek Lall) ने अमेरिका में हिंदुस्तान का मान बढ़ाया है। उन्हें वहां लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (Lifetime Achievement Award) से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उनको यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया। लाल फिलहाल जनरल अटॉमिक्स के सीईओ हैं।

डॉ. लाल जिस कंपनी में काम करते हैं, वह न्यूक्लियर तकनीक के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है और प्रीडेटर, रीपर और गार्जियन ड्रोन सरीखे यूएवी (Unmanned Aerial Vehicles) बनाए हैं।

लाल वहां काम करने से पहले NASA, Raytheon, Boeing और Lockheed Martin जैसी नामी कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं, वह मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ और रिलायंस न्यू वेंचर्स के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं।

वह इसके अलावा पेंटागन में नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) साइंस और टेक्नोलॉजी (एसटीओ) में यूएस टेक्निकल टीम मेंबर के तौर पर भी सेवाएं देते हैं। लाल इसके अलावा यूएस कैबिनेट सेक्रेट्री के एडवाइजरी रोल में भी रह चुके हैं, जिसका नेतृत्व डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन करता आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले साल वॉशिंगटन दौरे के दौरान लाल भी उन भारतीय मूल के लोगों में से एक थे, जिनको उनसे मिलने के लिए बुलाया गया था।

पांच मार्च 1969 को इंडोनेशिया के जकार्ता में जन्मे लाल ने कनाडा की कार्लटन यूनिवर्सिटी से अपनी तकनीकी शिक्षा शुरू की थी। उन्होंने वहीं से अपनी मकैनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने कनाडा की National Aeronautical Establishment के लिए सिंगल इंजन ब्लेड्स पर प्रयोगवादी रिसर्च भी किया, जबकि फ्लोरिडा की एंब्रे-रिडल एयरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की।

वह कैंसास की विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी (Wichita State University) से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी होल्डर हैं। उन्होंने इसके बाद NASA Ames Research Center के साथ भी काम किया, जहां वहां रिसर्चवर्क प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे। लाल के पिता भारतीय डिप्लोमैट रह चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!