कैलिफोर्निया में हवाई जहाज से क्यों गिराया जा रहा गुलाबी पाउडर? उठ रहा धुएं का गुबार; फायर फाइटर्स तैनात

California Wildfires: अमेरिका भले ही आज स्वतंत्रता दिवस मना रहा हो, लेकिन कैलिफोर्निया जल रहा है। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं और फायर फाइटर्स जंगलों को लीलने वाली विकराल हो चुकी आग को शांत करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इस दौरान एक नजारा बार-बार दिखाई देता है जिसमें धधक रहे जंगलों के ऊपर से एक विमान गुजरता है और उससे गुलाबी रंग का पाउडर गिरता है तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आखिर यह क्या है और इससे क्या होता है।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Jul 4 2025, 09:44 IST
धधक रहा कैलिफोर्निया 01 / 07

धधक रहा कैलिफोर्निया

कैलिफोर्निया धधक रहा है और मैड्रे फायर इस साल कैलिफोर्निया की अब तक की सबसे बड़ी आग बन गई। स्टेट रूट 166 के पास के छोटे समुदायों के लिए निकासी के आदेश और चेतावनी जारी की गई। कैलिफोर्निया परिवहन विभाग ने कहा कि 166 ईस्ट का एक हिस्सा गुरुवार को बंद कर दिया गया और इसे फिर से खोलने का कोई अनुमान नहीं है।

विमानों से गिराया जा रहा पाउडर02 / 07

विमानों से गिराया जा रहा पाउडर

कैलिफोर्निया के जंगलों की विनाशकारी आग को शांत करने के लिए हवाई जहानों से चमकीले लाल और गुलाबी रंग का पाउडर छोड़ा जा रहा है जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

क्या है गुलाबी पाउडर?03 / 07

क्या है गुलाबी पाउडर?

हवाई जहाज से छोड़े जा रहे गुलाबी पाउडर का नाम फॉस-चेक है। इस पदार्थ का इस्तेमाल आग पर काबू पाने के लिए किया जाता है। इसे पेरीमीटर सोल्यूशन नाम की कंपनी बनाती है।

कब से हो रहा इस्तेमाल?04 / 07

कब से हो रहा इस्तेमाल?

अमेरिका में 1963 से आग बुझाने के लिए इस गुलाबी पाउडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फॉस-चेक का दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

कैसे काम करता है फॉस-चेक?05 / 07

कैसे काम करता है फॉस-चेक?

फॉस-चेक आग को फैलने से रोकने का काम करता है। आग को सीधे बुझाने की बजाय इसका इस्तेमाल कुछ यूं किया जाता है कि आग ज्यादा न भड़के। मतलब जहां पर आग लगी है उसके आगे इसे छिड़का जाता है ताकि ज्वलनशील सतहों पर यह फैल सकें।

पर्यावरणविद चिंतित06 / 07

पर्यावरणविद चिंतित

गुलाबी पाउडर भले ही आग पर काबू पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हो, लेकिन पर्यावरणविद इसको चिंतित रहते हैं और उनका मानना है कि इसका असर इंसानों के साथ ही इकोसिस्टम पर भी होता है और गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है।

ऑक्सीजन की सप्लाई हो जाती है बंद07 / 07

ऑक्सीजन की सप्लाई हो जाती है बंद

यह पदार्थ लंबे समय तक टिका रहता है और यह पदार्थ ज्वलनशील सतहों यानी पेड़-पौधों इत्यादि में फैल जाता है जिससे इनमें ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो जाती है और पेड़-पौधे जलने से बच जाते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!