दुनिया

Israel-Iran War: सऊदी अरब के अल-खर्ज में मिसाइल हमला, दो लोगों मौत; 12 घायल

Israel-Iran War: सऊदी अरब के अल-खर्ज शहर में एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या सैन्य गोला) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के कई स्थानों पर हमले किए हैं। बता दें कि ईरान खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिससे कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Image

इजरायल-ईरान तनाव के बीच सऊदी अरब में एक भारतीय की मौत।

Photo : AP

Israel-Iran War: इजरायल-ईरान युद्ध की आग में पूरा मिडिल ईस्ट जल रहा है। इस सैन्य संघर्षों की लपटों में सऊदी अरब भी झुलस चुका है। इसी बीच सऊदी अरब के अल-खर्ज शहर में एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या सैन्य गोला) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इस लड़ाई में ईरान में कम से कम 1,230 लोग, लेबनान में 290 से अधिक और इजराइल में 11 लोग मारे गए हैं। छह अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं।

कहां हुआ हमला

सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, यह सैन्य गोला रिहायशी इलाके में गिरा, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब के कई स्थानों पर हमले किए हैं। बता दें कि ईरान खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है, जिससे कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

UAE में भी हमला

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का कहना है कि ईरान ने रविवार को ताजा हमलों में 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 से अधिक ड्रोन दागे हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने सभी 16 मिसाइलों को मार गिराया, जबकि 17वीं मिसाइल समुद्र में गिर गई। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने ईरान की ओर से दागे गए अधिकांश ड्रोन को आसमान में ही नष्ट कर दिया, लेकिन चार ड्रोन संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर गिरे। मंत्रालय ने कहा कि वह इन हमलों का ’दृढ़तापूर्वक सामना’ करने के लिए तैयार है।

बहरीन में भी हमला

ईरान के ड्रोन हमले से एक विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। बहरीन ने रविवार को यह जानकारी दी।नौ दिनों के युद्ध के दौरान किसी अरब देश द्वारा ईरान के किसी विलवणीकरण संयंत्र को निशाना बनाने की घटना की जानकारी देने का यह पहला मामला है। फारस की खाड़ी के तट पर सैकड़ों विलवणीकरण संयंत्र स्थित हैं और इस क्षेत्र के अरब देश पीने के पानी के लिए इन संयंत्रों पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article