दुनिया

रक्षा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे भारत-मोरक्को, समझौते पर दोनों देशों ने किए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने आतंकवाद-रोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और क्षमता निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।’ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ और लौदियी के बीच हुई चर्चा भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के साझा संकल्प को दर्शाती है।

Image

रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। तस्वीर-@SpokespersonMoD

Photo : Twitter

India, Morocco defence deal: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मोरक्को के उनके समकक्ष आब्देलतीफ लौदियी के बीच वार्ता के बाद, दोनों देशों ने सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने आतंकवाद-रोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और शांति अभियानों पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा पर भी सहमति व्यक्त की। राजनाथ वर्तमान में मोरक्को की यात्रा पर हैं।

लौदियी के साथ राजनाथ सिंह की बैठक हुई

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मोरक्को के रक्षा मंत्री आब्देलतीफ लौदियी के साथ एक बहुत ही सार्थक बैठक हुई और हमने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।’ अधिकारियों ने बताया कि यह समझौता ज्ञापन आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंधों सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तारित और गहन बनाने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा।

नए ‘डिफेंस विंग’ के उद्घाटन की घोषणा की

राजनाथ ने कहा, ‘छले कुछ वर्षों में मोरक्को के साथ भारत के संबंध उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहे हैं। हमने आतंकवाद-रोधी प्रयासों, समुद्री सुरक्षा, साइबर रक्षा और क्षमता निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।’ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ और लौदियी के बीच हुई चर्चा भारत और मोरक्को के बीच दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के साझा संकल्प को दर्शाती है। इन पहल को गति देने के लिए, राजनाथ ने रबात स्थित भारतीय दूतावास में एक नये ‘डिफेंस विंग’ के उद्घाटन की घोषणा की।

लौदियी को भारत आने का निमंत्रण दिया

राजनाथ ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर आगे चर्चा के लिए लौदियी को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया। राजनाथ की मोरक्को यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री की उस देश की पहली यात्रा है। साल 2015 में मोरक्को के राजा मोहम्मद षष्ठम की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भारत में मुलाकात के बाद से दोनों देशों के संबंध मजबूज हुए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article