दुनिया

मैं हमेशा हिंदुओं का समर्थन करूंगा जो...चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नीदरलैंड्स के नए पीएम ने उठाया बड़ा मुद्दा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 18, 2023, 09:09 AM IST

Geert Wilders: विल्डर्स की मुस्लिम विरोधी फ्रीडम पार्टी पिछले महीने के अंत में हुए चुनावों में स्पष्ट विजेता बनकर उभरी है, लेकिन गठबंधन के संभावित सहयोगियों को लेकर उन्हें दिक्कतें हो रही हैं।

Image

गीर्ट विल्डर्स

Photo : AP

Geert Wilders: दक्षिणपंथी डच राजनेता गीर्ट विल्डर्स ने रविवार को देश में हैरतअंगजे चुनाव जीत के बाद समर्थकों को धन्यवाद दिया है। इस दौरान उन्होंने हिंदुओ को लेकर भी बड़ा बयान दिया। रुढ़िवादी-उदारवादी राजनेता ने आश्वासन दिया कि वह हमेशा उन हिंदुओं का समर्थन करेंगे जिन्हें पाकिस्तान या बांग्लादेश में धमकी दी गई है। विल्डर्स इस्लाम के मुखर आलोचक हैं और उन पर कई मौकों पर अप्रिय भाषा अपनाने का आरोप लगाया गया है।

विल्डर्स ने हिंदुओं पर हमले का उठाया मुद्दा

ऐतिहासिक जीत के बाद विल्डर्स ने ट्वीट कर कहा, दुनिया भर से मेरे सभी दोस्तों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे चुनाव जीतने पर बधाई दी। भारत से कई तरह के संदेश आए। मैं हमेशा उन हिंदुओं का समर्थन करूंगा जिन पर बांग्लादेश, पाकिस्तान में केवल हिंदू होने के कारण हमला किया जाता है या मारने की धमकी दी जाती है या उन पर मुकदमा चलाया जाता है।

फ्रीडम पार्टी ने हासिल की शानदार जीत

विल्डर्स की मुस्लिम विरोधी फ्रीडम पार्टी पिछले महीने के अंत में हुए चुनावों में स्पष्ट विजेता बनकर उभरी है, लेकिन गठबंधन बातचीत में संभावित सहयोगियों को शामिल करने के लिए उसे संघर्ष करना पड़ा है। पीवीवी ने शुक्रवार को एक और जीत हासिल की जब मार्टिन बोस्मा को संसद के निचले सदन का अध्यक्ष चुना गया। हालांकि, नीदरलैंड की खंडित राजनीतिक व्यवस्था को में कई मुश्किलें आती हैं। रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विल्डर्स के पास कट्टरपंथी विचारों से असहज संभावित गठबंधन सहयोगियों को मनाने के लिए दो महीने से भी कम समय है। धुर दक्षिणपंथी फायरब्रांड नेता चार-तरफा गठबंधन बनाने की उम्मीद कर रहे हैं जिसमें बीबीबी किसान पार्टी, केंद्र-दक्षिणपंथी वीवीडी लिबरल पार्टी और तीन महीने पुरानी न्यू सोशल कॉन्ट्रैक्ट पार्टी भी शामिल है।

कहा- देश के संविधान का होगा पालन

इस धुर दक्षिणपंथी नेता ने बुधवार को कहा कि वह सभी नीदरलैंडवासियों के लिए प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि उनकी नीतियां देश के संविधान का पालन करेंगी। गठबंधन सहयोगियों ने उनकी सख्त इस्लाम विरोधी बयानबाजी और मस्जिदों, इस्लामी स्कूलों और कुरान पर प्रतिबंध लगाने सहित योजनाओं की चर्चा की।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article