दुनिया

हांगकांग में दूसरे दिन भी जलते टावरों से जूझ रही जिंदगी, मरने वालों का आंकड़ा 94 तक पहुंचा

बचावकर्मी टॉर्च पकड़े हुए जले हुए टावरों पर एक अपार्टमेंट से दूसरे अपार्टमेंट में जा रहे हैं, जबकि वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स की कुछ खिड़कियों से घना धुआं निकल रहा है। यह घटना हांगकांग के मेनलैंड बॉर्डर के पास उत्तरी उपनगर ताई पो जिले की है, जहां हजारों लोग ऊंची-ऊंची इमारतों में बड़ी संख्या में रहते हैं।

Image

हांगकांग में दूसरे दिन भी जलते टावरों से जूझ रही जिंदगी (AP)

DEADLIEST FIRE IN HONG KONG: हांगकांग के एक हाई-राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को लगी आग बुझाने के लिए फायरफाइटर्स को दूसरे दिन भी जूझना पड़ा। यह शहर के इतिहास में लगी सबसे खतरनाक आग में से एक है। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है।

बचावकर्मी टॉर्च पकड़े हुए जले हुए टावरों पर एक अपार्टमेंट से दूसरे अपार्टमेंट में जा रहे हैं, जबकि वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स की कुछ खिड़कियों से घना धुआं निकल रहा है। यह घटना हांगकांग के मेनलैंड बॉर्डर के पास उत्तरी उपनगर ताई पो जिले की है, जहां हजारों लोग ऊंची-ऊंची इमारतों में बड़ी संख्या में रहते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि फायरफाइटर्स अभी भी कुछ अपार्टमेंट पर काम कर रहे हैं और सात टावरों की सभी यूनिट्स में घुसने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह पक्का हो सके कि कोई और हताहत न हो पाए।

फायर सर्विसेज ऑपरेशंस के डिप्टी डायरेक्टर डेरेक आर्मस्ट्रांग चैन ने कहा, 'हमारा फायरफाइटिंग ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया है।' फायरफाइटर्स मलबे और अंगारों को भड़कने से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। इसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन है।'

कितने लोग लापता अभी नहीं पता...

यह साफ नहीं था कि कितने लोग लापता हैं या फंसे हुए हैं। हांगकांग के नेता जॉन ली ने कहा कि गुरुवार सुबह 279 लोगों से संपर्क टूट गया था। अधिकारियों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लापता लोगों या तबाह इमारतों के अंदर कितने लोग हैं, इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया।

वीडियो में बचाव दल अंधेरे में कुछ अपार्टमेंट में सर्च करते दिख रहे हैं। कई खिड़कियों के अंदर से अभी भी आग की लपटें देखी जा सकती हैं । हालांकि पूरा कॉम्प्लेक्स अब काफी हद तक बूझ चुका है, जिससे बिल्डिंग्स का नजारा एक काली दीवार में बदल चुका है।

आग लगी कैसे?

फायरफाइटर्स बुधवार दोपहर से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, जब माना जा रहा था कि आग बांस के मचान और कंस्ट्रक्शन नेट में लगी थी और फिर कॉम्प्लेक्स की आठ में से सात बिल्डिंग में फैल गई।

11 फायरफाइटर भी घायल

चान ने कहा कि आग टावरों में बहुत तेजी से फैल गई और इमरजेंसी कर्मचारियों को अंदर जाने में मुश्किल हुई। फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने बताया कि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिनमें 11 फायरफाइटर शामिल हैं, और 94 लोग मारे गए। रात भर में करीब 900 लोगों को टेम्पररी शेल्टर में पहुंचाया गया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!