दुनिया

ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की जयंती में शामिल होने जा रहे हिंदू तीर्थयात्री की हत्या

सिंध प्रांत के लरकाना शहर के मूल निवासी राजेश कुमार लाहौर से ननकाना साहिब जा रहे थे, तभी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर मनानवाला-ननकाना साहिब रोड पर तीन लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Image

ननकाना साहिब जा रहे हिंदू की हत्या

Photo : PTI

Hindu pilgrim shot dead in Pakistan: ननकाना साहिब में गुरु नानक देव की 555वीं जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे एक पाकिस्तानी हिंदू तीर्थयात्री की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंध प्रांत के लरकाना शहर के मूल निवासी, राजेश कुमार अपने दोस्त और बहनोई के साथ कार से लाहौर से ननकाना साहिब जा रहे थे, तभी लाहौर से लगभग 60 किलोमीटर दूर मनानवाला-ननकाना साहिब रोड पर तीन लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। .

बंदूकधारियों ने तीनों से 4,50,000 पीकेआर और ड्राइवर से 10,000 पीकेआर छीन लिए। राजेश कुमार के विरोध करने के बाद लुटेरों ने उन पर गोलियां चला दीं और भाग गए। बुधवार रात को डकैती और गोलीबारी की घटना के बाद राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजेश कुमार के बहनोई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बाबा गुरु नानक जयंती का मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा जन्मस्थान ननकाना साहिब में आयोजित किया गया, जिसमें भारत से 2,500 से अधिक सिख और बड़ी संख्या में स्थानीय और विदेशी तीर्थयात्रियों ने भाग लिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article