दुनिया

Hamas Rocket Attack Video: जब इजराइल पर दागे जा रहे थे रॉकेट, हमास चीफ टीवी रिपोर्ट देख करने लगा सजदा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 7, 2023, 03:55 PM IST

Hamas Rocket Attack Video: हमास ने इजराइल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार हमास की ओर से शनिवार तड़के 5,000 से अधिक रॉकेट हमले में एक मेयर सहित छह लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए।

Image

हमास चीफ और उसके साथी हमले के बाद नमाज पढ़ते हुए (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Hamas Rocket Attack Video: फिलिस्तीनी आर्म्स ग्रुप हमास ने शनिवार को एक के बाद एक हजारों रॉकेटों से इजराइल पर हमला बोल दिया। यह हमला इतना तेज और भयानक था कि इजराइल का डिफेंस सिस्टम भी इसे नहीं रोक पाया। इस हमले में इजराइल के कई नागरिकों की मौत हो गई है, साथ ही 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अब इस हमले से जुड़े वीडियो धीरे-धीरे करके सामने आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में

ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमास का चीफ हमले की खबर टीवी पर देखकर नमाज पढ़ता दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमास प्रमुख इस्माइल हनियेह, सालेह अल-अरौरी और उसके अन्य साथी इजरायली हमले की भयावह घटनाओं को टीवी पर देख रहे हैं। हमले में इजरायलियों की मौत पर खुशी दिखा रहे हैं। इसके बाद वो सजदा करने लगता है।

इजराइल की सीमा के अंदर घुसे आतंकी

हमास ने इजराइल पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार हमास की ओर से शनिवार तड़के 5,000 से अधिक रॉकेट हमले में एक मेयर सहित छह लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए। आतंकियों ने इजराइल की सीमा में घुसने के लिए मिसाइल कवर ले लिया। जिसके बाद वे इजराइल की सड़कों पर उत्पात मचाने लगे।

इजराइल का पलटवार

वहीं हमास के इस हमले के बाद इजराइल ने भी पलटवार किया है। इजराइल की वायुसेना लड़ाकू विमानों से हमास के ठिकानों पर हमला बोल रही है। एक के बाद एक बम बर्षा कर, फिलिस्तीन में धुआं-धुआं कर दिया है। इन हमलों में कई आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article