दुनिया

पाकिस्तान के पंजाब में टला बड़ा हादसा, गर्ल्स स्कूल को निशाना बनाकर किया गया IED विस्फोट; इमारत हुई तबाह

Pakistan IED Blast: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लड़कियों के एक स्कूल में हुए आईईडी विस्फोट से संस्थान की इमारत ढह गई। पुलिस अधिकारी सादिक बलोच ने बताया कि यह धमाका कोह-ए-सुलेमान तहसील के बस्ती जूटर में स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में हुआ, जिससे इमारत पूरी तरह से ढह गई।

Image

पाकिस्तान के पंजाब में गर्ल्स स्कूल में IED धमाका (प्रतीकात्मक फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Pakistan IED Blast: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में लड़कियों के एक स्कूल में हुए आईईडी विस्फोट से संस्थान की इमारत ढह गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश था जिसकी वजह से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह घटना लाहौर से लगभग 450 किलोमीटर दूर ताउंसा जिले में गुरुवार को हुई।

धमाके में तबाह हो गई इमारत

पुलिस अधिकारी सादिक बलोच ने बताया कि यह धमाका कोह-ए-सुलेमान तहसील के बस्ती जूटर में स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में हुआ, जिससे इमारत पूरी तरह से ढह गई। यह क्षेत्र पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमाओं पर स्थित है जिसकी वजह से यह पाकिस्तान में सुरक्षा के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक माना जाता है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी बलोच ने बताया कि इस हमले के पीछे प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का हाथ था। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी तक छुट्टियां होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

स्कूल का फिर होगा निर्माण

पंजाब के शिक्षा मंत्री राणा सिकंदर हयात ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार स्कूल का पुनर्निर्माण कराएगी और एक महीने के भीतर कक्षाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान आमतौर पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लड़कियों के स्कूलों को निशाना बनाता है, लेकिन पंजाब में ऐसी घटनाएं असामान्य हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article