दुनिया

Gaza: हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को IDF ने किया ढेर, कई आतंकियों ने किया सरेंडर

Hamas: IDF ने दावा किया है कि उसने हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया है। आईडीएफ ने पिछले हफ़्ते खुलासा किया कि उसने आतंकवादी संगठन हमास में अल-फ़ुरकान बटालियन के डिप्टी कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया।

Image

हमास कमांडर सलाह अल दीन जारा को IDF ने किया ढेर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sala al-Din Zaara: इजराइली रक्षा बल (IDF) ने दावा किया है कि उसने हमास कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया है। आईडीएफ ने पिछले हफ़्ते खुलासा किया कि उसने आतंकवादी संगठन हमास में अल-फ़ुरकान बटालियन के डिप्टी कमांडर सलाह अल-दीन जारा को मार गिराया। जारा 24 जुलाई, 2025 को मारा गया। जारा पहले बटालियन की लड़ाकू सहायता कंपनी के कमांडर के रूप में कार्यरत था और गाजा पट्टी में इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों के खिलाफ कई आतंकवादी अभियानों को निर्देशित करने और बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार था। जानकारी के अनुसार, शनिवार को उत्तरी गाजा पट्टी के बेत हनून इलाके में एक अभियान के दौरान इजराइली सेना ने इलाके में एक सुरंग से निकले कई आतंकवादियों की पहचान की। आतंकवादियों ने सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा पूछताछ के दौरान आतंकवादियों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से भागने की योजना बनाई थी, क्योंकि उनके साथ मौजूद एक अन्य आतंकवादी को आईडीएफ (इजराइल रक्षा बल) के साथ संघर्ष के दौरान मार गिराया गया था।

हमास ने विसैन्यीकरण के दावों का किया खंडन

इस बीच, हमास ने उन रिपोर्टों को खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि उसने इजरायल के साथ गाजा युद्धविराम वार्ता के दौरान निरस्त्रीकरण की इच्छा व्यक्त की है , और इजरायल के कब्जे के खिलाफ प्रतिरोध के अपने राष्ट्रीय और कानूनी अधिकार की पुष्टि की है। फिलिस्तीनी समूह ने शनिवार को एक बयान जारी कर, कथित तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ द्वारा गाजा में बंद इजरायली कैदियों के रिश्तेदारों के साथ बैठक के दौरान की गई टिप्पणियों के जवाब में एक बयान जारी किया। बातचीत की रिकॉर्डिंग का हवाला देते हुए, इजराइली समाचार आउटलेट हारेत्ज़ ने बताया कि अमेरिकी दूत ने कहा कि हमास विसैन्यीकरण के लिए तैयार है। हालांकि, हमास ने इस दावे का दृढ़ता से खंडन किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article