दुनिया

फ्रांस में बड़ा प्लेन हादसा, स्काईडाइवरों को ले जा रहा विमान हो गया दुर्घटनाग्रस्त; कम से कम 11 की मौत

France Plane Crash: फ्रांस के टॉमब्लेन में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

Image

फ्रांस में विमान दुर्घटनाग्रस्त (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: AP)

Photo : AP

France Plane Crash: फ्रांस के उत्तर-पूर्वी शहर टॉमब्लेन में रविवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नैन्सी के पास टॉमब्लेन में स्काईडाइवरों के एक ग्रुप को ले जा रहा एक नागरिक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

विमान हादसे की जांच शुरू

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी (AP) के मुताबिक, यह नागरिक विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे नैन्सी शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। म्यूर्थ-ए-मोसेल क्षेत्र के प्रीफेक्ट इव सेगुई ने घटनास्थल के पास पत्रकारों को बताया कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

कैसे हुआ हादसा?

दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालांकि, हादसा कैसे हुआ? अभी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रहे हैं और हादसों के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे म्यूर्थ-ए-मोसेल विभाग स्थित एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र से दूर रहें ताकि राहत एवं जांच कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

सऊदी अरब में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर

वहीं, दूसरी ओर सऊदी अरब में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको का बताया जा रहा है, जो पूर्वी तटीय शहर रास तनूरा में क्रैश हो गया। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, यह हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे हुआ और मारे गए सभी लोग सऊदी के नागरिक थे। दुर्घटना की वजह के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई। हादसे के बाद जांच शुरू कर दी गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!