दुनिया

Nobel Peace Prize: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान 'नोबेल शांति पुरस्कार' के लिए नामित, जेल में हैं बंद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके संघर्षों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

Image

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान

Nobel Peace Prize: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके संघर्षों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है गौर हो कि इमरान खान भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं , बता दें कि 2019 में भी इमरान को दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनकी कोशिशों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है, ये जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस और नॉर्वेजियन राजनीतिक पार्टी सेंट्रम ने की है।

सेंट्रम ने एक्स पर कहा, 'हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।'

साल 2025 के जनवरी महीने में इमरान खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल जेल की सजा सुनाई गई, बता दें कि यह चौथा बड़ा मामला था जिसमें इमरान को दोषी ठहराया गया है।

अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान सत्ता से बाहर

अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान सत्ता से बाहर हो गए उन्होंने अपने खिलाफ सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

वहीं 2019 में भी इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था, उन्होंने दक्षिण एशिया में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

खान को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है

इमरान खान पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक भी हैं, अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं। खान को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!