दुनिया

मलेशिया के सबाह में लगी भीषण आग, मिनटों में खाक हुए 200 घर

मलेशिया के सैंडाकन शहर के फ्लोटिंग विलेज में भीषण आग लगने से कम से कम 200 घर जलकर राख हो गए। लकड़ी के बने और एक-दूसरे के करीब स्थित घरों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे सैकड़ों परिवार बेघर हो गए। दमकल टीमों को पानी पर बने संकरे ढांचों की वजह से राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Image

मलेशिया के सैंडाकन शहर में लगी भीषण आग। AI IMAGE

मलेशिया के सैंडाकन शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां समुद्र के ऊपर बसे 'कमपुंग बहगिया' नामक फ्लोटिंग विलेज (पानी पर बसा गांव) में भीषण आग लग गई।

इस अग्निकांड की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देखते ही देखते कम से कम 200 घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। चूंकि ये घर मुख्य रूप से लकड़ी के बने होते हैं और एक-दूसरे के बेहद करीब स्थित होते हैं, इसलिए आग ने बहुत ही कम समय में विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों परिवारों की मेहनत की कमाई को अपनी चपेट में ले लिया।

तबाही में बड़ी संख्या में लोग बेघर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग की टीमें और राहत कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी के ऊपर बने इन संकरे ढांचों के कारण बचाव कार्य में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इस भीषण तबाही में बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं, जिन्हें प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन अब आग लगने के कारणों की जाँच कर रहा है और प्रभावित परिवारों के लिए सहायता शिविरों की व्यवस्था की जा रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article