क्रिकेट

IND Vs NZ 3rd T20 Toss LIVE: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 आज, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी होगी प्लेइंग-11

IND Vs NZ 3rd T20 Toss LIVE, India Vs New Zealand Timing Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 27 October 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वेलिंगटन में 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा व अहम मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी जो पहले से 2-0 की बढ़त ले चुकी है। यहां जानिए टॉस का नतीजा और कैसी है आज की प्लेइंग-11।

Image

आज भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच में टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और न्यूजीलैंड की बीच तीसरा टी20
  • वेलिंगटन में खेला जा रहा है अहम मुकाबला

IND Vs NZ 3rd T20 Toss Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज का पहला मैच हाई स्कोरिंग होने के बावजूद 226 रनों का टारगेट हासिल करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरे टी20 मैच में भारत ने 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 गेंद बाकी रहते एक और रोमांचक जीत दर्ज की। इस बार भी टीम इंडिया 4 विकेट से जीती और सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली। अब आज वेन्यू बदल गया है और मेजबान न्यूजीलैंड के ऊपर सीरीज हारने का दबाव है, उन्हें अगर सीरीज को जीवित रखना है तो आज का मुकाबला किसी भी हाल में जीतना ही होगा। आइए यहां जानते हैं इस मैच के टॉस का नतीजा क्या रहा, क्या है टॉस टाइमिंग और कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला? (IND vs NZ 3rd T20 Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस? (IND vs NZ 3rd T20 Match Toss Timing)

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले का टॉस दोपहर 12.00 बजे होगा। ये मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है।

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मुकाबले में किसने जीता टॉस? (Who Won IND vs NZ Today Match Toss)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस भारत ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

आज के मैच में भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 (Today Match Playing-11, IND vs NZ 3rd T20I)

भारत की प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन और डेवोन कॉनवे।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article