दुनिया

इराक में बड़ा हादसा, मॉल में भीषण आग लगने से महिलाओं-बच्चों समेत 60 लोगों की मौत

​​हादसे पर गवर्नर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मॉल तथा इमारत के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरोप क्या लगाए गए हैं।

Image

इराक के मॉल में लगी भीषण आग (File photo: PTI)

Fire At Mall In Eastern Iraq: इराक के पूर्वी वासित प्रांत में स्थित एक मॉल में बुधवार को लगी भीषण आग में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद अल-मैय्येह ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने इस त्रासदी पर तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। यह आग बुधवार को कुत कस्बे में लगी थी।

इमारत के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू

गवर्नर ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मॉल और इमारत के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि आरोप क्या लगाए गए हैं। अल-मैय्येह ने कहा, हम निर्दोष पीड़ितों के परिवारों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि इस हादसे के लिए प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

इराक में भवन निर्माण के मानक उत्कृष्ट न होने के कारण पहले भी इस तरह की दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जुलाई 2021 में नसीरियाह शहर के एक अस्पताल में लगी आग में 60 से 92 लोगों की जान गई थी। वहीं, 2023 में निनवे प्रांत के हमदानिया इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हॉल में लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस दौरान आतिशबाजी हो रही थी और तभी छत के पैनलों में आग लग गई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article