Hindu doctor killed : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा नई बात नहीं है। आए दिन इस दिश में हिंदू, सिख सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जाता है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के हैदराबाद में एक और दिल दहलाने वाली घटना हुई है। मंगलवार को यहां के मशहूर डॉक्टर धरम देव राठी की हत्या कर दी गई। हैरान करने वाली बात यह है कि डॉक्टर का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उनका अपना ही ड्राइवर है। 'द नेशन' के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला रेत दिया और फिर मौके से फरार हो गया।
दुनिया
पाकिस्तान में मशहूर हिंदू डॉक्टर का बेरहमी से कत्ल, अपने ही ड्राइवर ने रेत दिया गला
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Mar 9, 2023, 02:53 PM IST
