दुनिया

Pakistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में धमाका, पत्रकार समेत 3 की मौत, 8 घायल

Pakistan Blast: ​ पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में शुक्रवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

Image

पाकिस्तान में ब्लास्ट

Pakistan Blast: पाकिस्तान में एक बार फिर शुक्रवार को एक बड़ा बम धमाका हुआ है। पाकिस्तान में हुए इस बम धमाके में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिसमें एक पत्रकार भी शामिल है।

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत में धमाका

पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में शुक्रवार को एक विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिले के चामरोक इलाके में दोपहर एक स्थानीय पत्रकार के वाहन को विस्फोटक उपकरण से निशाना बनाया गया।

8 लोग घायल

इसमें कहा गया है कि विस्फोट में पत्रकार और दो अन्य लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए, जो घटनास्थल पर मौजूद थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सभी घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

वीडियो भी आया सामने

घटना का वीडियो जारी हुआ है जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने कार में एक उपकरण लगाया जिससे विस्फोट हुआ। अभी तक किसी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article