दुनिया

China Blast: चीन के केमिकल फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 6 लापता; 19 घायल

China Blast: चीन के एक सरकारी केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग अभी भी लापता हैं।

Image

चीन के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट (AI Photo-Meta)

China Blast: चीन के एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ी ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 5 लोगों के मारे जाने की खबर है, साथ ही अभी भी 6 लोग लापता हैं। वहीं 19 लोगों के घायल होने की भी खबर है। बचाव कार्य अभी जारी है।

6 लोग है लापता

पीटीआई के अनुसार चीन में एक रासायनिक संयंत्र में मंगलवार को हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लापता हैं। विस्फोट के कारण आग का विशाल गोला उत्पन्न हुआ और धुएं का गुबार सैकड़ों फुट ऊपर तक देखा गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय आपात प्रबंधन ब्यूरो के हवाले से अपनी खबर में बताया कि घटना में 19 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

सरकारी फैक्ट्री में ब्लास्ट

खबर में कहा गया है कि यह विस्फोट सरकार के स्वामित्व वाली शांदोंग यूदाओ केमिकल में हुआ, जो शांदोंग प्रांत में है। यह कीटनाशक ‘क्लोरपाइरीफोस’ के विश्व के सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल है। विस्फोट दोपहर के समय हुआ। इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हांगकांग से प्रकाशित होने वाली ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, गाओमी शहर में 2019 में स्थापित यह संयंत्र प्रति वर्ष लगभग 11,000 टन कीटनाशक का उत्पादन करता है। इस संयंत्र में 300 से अधिक लोग काम करते हैं।

बचाव कार्य जारी

विस्फोट की सूचना मिलने पर आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव प्रयासों में सहायता के लिए तुरंत अग्निशमन कर्मियों और चिकित्सकों सहित विशेष कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा। घटना स्थल पर कुल 232 स्थानीय अग्निशमन कर्मियों को भेजा गया। प्रांतीय और स्थानीय अधिकारियों ने बचाव प्रयासों के समन्वय के लिए एक संयुक्त बचाव कमान केंद्र की स्थापना की है, जिसमें लापता लोगों की तलाश, घायलों का इलाज, परिवारों को सांत्वना देने और पर्यावरण की निगरानी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article