दुनिया

एलन मस्क की ट्रंप को अब सीधी चुनौती, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान; कहा- अमेरिका पार्टी का गठन स्वतंत्रता को वापस लाने के लिए

अमेरिकी उद्योगपति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब सीधे राजनीति में उतरने जा रहे हैं। मस्क ने अपनी नई पार्टी का ऐलान भी कर दिया है। मस्क 'अमेरिका पार्टी' के नाम से नया राजनीतिक दल बनाएंगे।

Image

एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी (फाइल फोटो)

Photo : AP

कभी ट्रंप को सत्ता में लाने के लिए दिन रात एक करने वाले अरबपति एलन मस्क अब नई पार्टी बनाएंगे। हाल के दिनों में मस्क और ट्रंप के बीच सार्वजनिक तौैर पर वार पलटवार देखने को मिला था, मस्क ने तभी नई पार्टी का इशारा कर दिया था। मस्क ने ट्रंप सरकार का साथ उनके वन बिग ब्यूटीफुल बिल के कारण छोड़ दिया था, जो अब कानून बन चुका है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने इस बिल पर साइन किया था, जिसके बाद अब मस्क ने नई पार्टी का ऐलान कर दिया है।

पोल में सपोर्ट मिलने के बाद मस्क ने किया पार्टी का ऐलान

मस्क ने 4 जुलाई (Independence Day) को अपने प्लेटफ़ॉर्म X पर एक पोल चलाया, जिसमें लगभग 65-80% ने “yes” कहा कि एक नई पार्टी बनाई जानी चाहिए । हालांकि, इसे अभी तक कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है, और इसे जमीन पर उतारने में अमेरिकी चुनावी ढांचे की चुनौतियों की भावी परीक्षा होगी। यह कदम राजनीतिक दौर में मस्क और ट्रम्प के बीच बढ़ते वैचारिक और निजी संघर्ष के प्रतीक के तौर पर देखा जाएगा।

मस्क का दावा

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने शनिवार को 'एक्स' के जरिए यह घोषणा की है। अपने संदेश में, मस्क ने दोनों प्रमुख दलों पर अनियंत्रित सरकारी खर्च और भ्रष्टाचार में योगदान देने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, देश अब लोकतंत्र के रूप में नहीं, बल्कि बर्बादी और स्वार्थ से संचालित एक एकीकृत राजनीतिक मशीन के रूप में काम करता है। मस्क ने लिखा, "अमेरिका द्विदलीय बर्बादी और भ्रष्टाचार से दिवालिया हो रहा है। यह लोकतंत्र नहीं है। यह छद्म रूप से वन-पार्टी सिस्टम है। अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।"

पहले ही दी थी चेतावनी

यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी मस्क के लिए एक नाटकीय राजनीतिक बदलाव को दर्शाता है, जो पहले ट्रंप का समर्थन करने वाले सबसे प्रमुख डोनर्स में से एक थे। ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' पर हस्ताक्षर किए थे, जो अब एक कानून बन गया है। एलन मस्क पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि अगर यह बिल पास होता है, तो अमेरिका में एक नई पार्टी का गठन होगा। नई पार्टी का ऐलान मस्क और ट्रंप के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद हुआ है, जो कभी राजनीतिक सहयोगी रह चुके हैं। सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख के रूप में मस्क के संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान तनाव बढ़ गया था, जहां उन्होंने खर्च में कटौती और फेडरल वर्कफोर्स पॉलिसी में कमी के लिए दबाव डाला, जो ट्रंप के भारी घरेलू बजट से टकराव दर्शाती थी। तब से मस्क ट्रंप के राजकोषीय एजेंडे के मुखर आलोचक रहे हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article