दुनिया

'अब रिपब्लिकन नेताओं को हराने के लिए धरती-आकाश एक कर दूंगा', 'बिग ब्यूटीफिल बिल' के कानून बनने पर मस्क ने धमकाया

एलन मस्क ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस विधेयक का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं को अगले साल वह चुनाव जीतने नहीं देंगे। अगले साल होने वाले प्राइमरी के चुनाव में उन्हें हराने के लिए वह अपना दम खम लगा देंगे। मस्क ने कहा है कि 'इस बिल का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं को हराने के लिए वह धरती-आकाश एक कर देंगे।'

Image

अमेरिका में टैक्स सुधार बिल पारित हो गया है।

Big Beautiful Bill : सीनेट और फिर कांग्रेस से 'बिग ब्यूटीफिल बिल' के पारित हो जाने के बाद दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने रिपब्लिकन नेताओं को खुली धमकी दी है। मस्क ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस विधेयक का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं को अगले साल वह चुनाव जीतने नहीं देंगे। अगले साल होने वाले प्राइमरी के चुनाव में उन्हें हराने के लिए वह अपना दम खम लगा देंगे। मस्क ने कहा है कि 'इस बिल का समर्थन करने वाले रिपब्लिकन नेताओं को हराने के लिए वह धरती-आकाश एक कर देंगे।'

बयान मस्क की हताशा है- रिपब्लिकन पार्टी

ट्रंप की इस धमकी पर रिपब्लिकन नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। 'द हिल' की रिपोर्ट के मुताबिक एक रिपब्लिकन कंसलटेंट ने कहा कि विधेयक पारित होने से मस्क निराश और हताश हैं। इस हताशा और निराशा में वह इस तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, ट्रंप प्रशासन से अलग होने के बाद मस्क की नीतियों की लगातार आलोचना कर रहे हैं। मस्क ने कहा है कि वह अब रिपब्लिकन नेताओं को चुनौती देने वाले उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। मस्क ने कहा है कि वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

प्रतिनिधि सभा ने पारित किया विधेयक

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्यों के समर्थन से अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 4,500 अरब डॉलर के कर छूट और व्यय कटौती विधेयक को बृहस्पतिवार को पारित कर दिया। इसी के साथ, इस विधेयक को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों की मंजूरी मिल गई और इसे अब राष्ट्रपति ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा। यह विधेयक 214 के मुकाबले 218 मतों से पारित किया गया। इस विधेयक का विरोध करने के लिए रिपब्लिकन के दो सदस्य डेमोक्रेट पार्टी के साथ हो गए जो इसका पहले से विरोध कर रह थे।

सदन में मतदान में देरी

डेमोक्रेटिक पार्टी नेता एवं न्यूयॉर्क से सदस्य हकीम जेफ्रीस ने विधेयक के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ भाषण देकर आठ घंटे से अधिक समय तक सदन में मतदान में देरी कराई।

सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा, "हमें एक बड़ा काम पूरा करना है। एक बड़े खूबसूरत विधेयक के साथ हम इस देश को पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत, सुरक्षित और समृद्ध बनाने जा रहे हैं।" सीनेट ने कुछ दिन पहले ही विधेयक को पारित कर दिया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article