दुनिया

यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच लावरोव से मिले रूबियो, बोले- शांति समझौता आगे न पढ़ने पर जाहिर की 'निराशा'

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हुई है। इस मुलाकात के रूबियो ने कहा कि शांति समझौते के आगे नहीं बढ़ने पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'हताशा और निराशा' जाहिर की। रूबियो ने कहा कि उन्होंने लावरोव से यह भी कहा कि अमेरिका की इच्छा है कि शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन बातचीत को आगे बढ़ाएं।

Image

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो। तस्वीर-AP

Photo : AP

Rubio and Lavrov meeting: यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं और इन हमलों के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मुलाकात अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हुई है। इस मुलाकात के रूबियो ने कहा कि शांति समझौते के आगे नहीं बढ़ने पर उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'हताशा और निराशा' जाहिर की। रूबियो ने कहा कि उन्होंने लावरोव से यह भी कहा कि अमेरिका की इच्छा है कि शांति समझौते के लिए रूस और यूक्रेन बातचीत को आगे बढ़ाएं।

लावरोव ने संघर्ष को सुलझाने के लिए एक 'नया विचार' पेश किया

कुआलालंपुर में बैठक के बाद रूबियो ने कहा कि लावरोव ने संघर्ष को सुलझाने के लिए एक 'नया विचार' पेश किया है, जिसे वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचाएंगे। हालांकि, उन्होंने तत्काल किसी समाधान की संभावना को कमतर बताया। उन्होंने कहा, 'यह कोई नया दृष्टिकोण नहीं है। यह एक नया विचार या नया सिद्धांत है जिसे मैं राष्ट्रपति के पास ले जाकर चर्चा करूंगा। यह कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो अपने आप में शांति की ओर ले जाती हो, लेकिन यह शायद एक रास्ता खोल सकती है।'

रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए हैं

यह राजनयिक बातचीत ऐसे समय में हुई जब रूस ने यूक्रेनी राजधानी पर लगातार दूसरी रात हवाई हमले किए, जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जून माह में यूक्रेन में तीन वर्षों में सबसे अधिक नागरिक हताहत हुए। रूबियो ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की 'निराशा और हताशा' लावरोव तक पहुंचाई, जो इस लंबे संघर्ष को लेकर थी, जिसकी शुरुआत 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साथ हुई थी।

ट्रंप ने पुतिन की आलोचना की

राष्ट्रपति ट्रंप, जिन्होंने हाल ही में यूक्रेन और रूस को तीन वर्षों में पहली बार फिर से बातचीत शुरू करने के लिए प्रेरित किया, अब तक क्रेमलिन से कोई रियायत नहीं ले सके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन को लेकर 'बकवास' बोलने का आरोप लगाया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article