Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान में कम तीव्रता का भूकंप आया जिसकी गहराई 15 किलोमीटर बताई जा रही है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में 7 बजकर 37 मिनट और 49 सेकंड पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इसकी गहराई 15 किलोमीटर थी।
पाकिस्तान से पहले अफगानिस्तान में दोपहर में भूकंप के झटके लगे थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भारतीय समयानुसार पाकिस्तान में 2 बजकर 27 मिनट और 53 सेकंड पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई थी। इसकी गहराई 120 किलोमीटर थी।
भूकंप से थर्राया था तिब्बत
पड़ोसी देश तिब्बत में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। तिब्बत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार भूकंप 9 बजकर 27 मिनट और 27 सेकंड पर आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। इसकी गहराई 20 किलोमीटर थी।
