दुनिया

ट्रंप ने NASA हेड के लिए एलन मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन का नाम लिया वापस, ये बताई वजह

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं।

Image

ट्रंप ने नासा का नेतृत्व करने के लिए मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस लिया

Photo : ANI

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात घोषणा की कि वह नासा (National Aeronautics and Space Administration) का नेतृत्व करने के लिए एलन मस्क के सहयोगी जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह इसाकमैन के पूर्व संबंधों की गहन समीक्षा के बाद इस निर्णय पर पहुंचे हैं। हालांकि ट्रंप ने अपनी बात को विस्तार से नहीं समझाया। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने भी इस संबंध में भेजे गए ईमेल का कोई उत्तर नहीं दिया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि पूर्व के संबंधों की गहन समीक्षा के बाद मैं नासा के प्रमुख के लिए जेरेड इसाकमैन का नाम वापस ले रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही एक नए उम्मीदवार की घोषणा करूंगा जो मिशन से जुड़ा होगा और अंतरिक्ष में अमेरिका को आगे रखेगा।

इसाकमैन रह चुके है मस्क के करीबी

ट्रंप ने दिसंबर में घोषणा की थी कि उन्होंने इसाकमैन को अंतरिक्ष एजेंसी का अगला प्रशासक चुना है। इसाकमैन (42) मस्क के करीबी सहयोगी रहे हैं। सीनेट की वाणिज्य, विज्ञान और परिवहन समिति ने अप्रैल के अंत में इसाकमैन के नामांकन को मंजूरी दे दी थी और उनके नाम की पुष्टि के लिए सीनेट में शीघ्र मतदान होने की उम्मीद थी। मस्क ने शनिवार को यह खबर आने के बाद ट्रंप के निर्णय पर अफसोस जताया और एक पोस्ट में लिखा कि इतना सक्षम और नेकदिल व्यक्ति मिलना दुर्लभ है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article